{"_id":"899b1e0a1132cddb5cfeafe4c3478eb1","slug":"karnal-news-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीदा जाटान में दो पक्ष आमनेे-सामने, तनाव, पुलिस तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीदा जाटान में दो पक्ष आमनेे-सामने, तनाव, पुलिस तैनात
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Sun, 11 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
गांव कुटेल के बाद अब गांव वजीदा जाटान में दो पक्ष आमने-सामने हैं। दलित व
विज्ञापन
एक विशेष समुदाय के बीच छिड़े इस विवाद में मारपीट के बाद तनाव के हालात
बने हैं। मधुबन पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है।
उधर, दलित समुदाय के लोगों का आरोप है कि समुदाय ने उनका सामाजिक बहिष्कार
कर दिया है, जिस कारण समाज के लोग उन्हें दूध और पानी नहीं देते हैं और
खेतों से घास लाने पर भी रोक लगा दी है।
हालांकि गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी है, पर अब तक विवाद का समाधान नहीं सका है। साथ ही तनाव को देखते हुए गांव में पिछले एक सप्ताह से पुलिस तैनात है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले के अनुसार पिछले दिनों गांव वजीदा जाटान में पंचायती जमीन पर एक समाज के लोगों द्वारा अंबेडकर भवन बनाया जा रहा था। इस दौरान गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया।
पुलिस को दी शिकायत में आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने अंबेडकर भवन को उखाड़ दिया। ऐसे में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। इसके बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई। उधर, पुलिस अलग-अलग शिकायतों पर दोनों पक्षों के लोगों पर केस दर्ज किया। पिछले एक सप्ताह से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। पूरे मामले पर पुलिस निगरानी कर रही है। इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव के मौजिज लोगों ने कई बार पंचायत भी बुलाई, लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले इसी प्रकार का तनाव गांव कुटेल में दो पक्षों में हो गया था।
हमारा किया सामाजिक बहिष्कार
सरपंच अशोक कलसन का आरोप है कि विशेष समुदाय ने हमारे समाज के लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। सरपंच ने दावा किया कि उन्हें न तो घरों से दूध दिया जा रहा है और न ही खेतों से घास लाने दिया जा रहा है। सरपंच ने तो यहां तक कहा कि इसके अलावा भी समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मामले को लेकर वह सभी अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। सरपंच ने दावा किया कि हमारे समाज के लोगों से संबंध रखने पर विशेष समुदाय के लोगों ने जुर्माना भी तय कर रखा है। सरपंच अशोक ने कहा कि वह इस मामले में रविवार को सीएम से मिलेंगे और न्याय मांगेंगे। दूसरे पक्ष के लोगों ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया।
कोट
हमारे पास दोनों पक्षों की शिकायत है। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट समेत धमकी देने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज है। दलित पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 27 लोगों पर एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है, जबकि दलित समुदाय के 17 लोगों पर केस दर्ज है। अभी दोनों पक्षों ने समय ले रखा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर रखी है।
कमलदीप राणा, थाना प्रभारी, मधुबन।