फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal kite flying' delhi election

आसमां में मोदी, शाह, राहुल और केजरीवाल की टक्कर, खूब लड़ाए पेंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
karnal kite flying' delhi election
करनाल। अरे.. भाई बचकर, ये मोदी नहीं छोड़ेगा... ये.. ये.. लगा खींचा और वो गया.. पतंग। देख-देख पीछे केजरीवाल भी आ रहा है। भई वाह.. राहुल गांधी के साथ टक्कर..। लंबी चलेगी ध्यान रखना इनका। ये शोर दिल्ली के चुनावी माहौल में तो हैं ही, लेकिन वीरवार को बसंत पंचमी के मौके पर करनाल की पतंगबाजी में भी सुनाई और दिखाई पड़ा। मजे का दृश्य तब था, जब आसमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं की फोटो वाले पतंग हवा में उड़ रहे थे। चुनावी टक्कर की तरह आसमान में भी इनके लंबे पेंच लड़े। जीता वहीं जिसकी पकड़ मजबूत थी, दिनभर चले खेल मेें कभी मोदी आगे तो कभी केजरीवाल। कभी-कभी मांझे का खींचा लगाते हुए राहुल गांधी की फोटो वाले पतंग ने भी आसमान में सभी का सफाया किया। बस यही खेल सुबह सूरज की पहली किरण के साथ सूर्यास्त तक हुई पतंगबाजी में चलता रहा। वहीं पतंगबाजी के साथ छतों पर लगे डीजे पर बजने वाले हरियाणवी, पंजाबी गीतों पर भी युवाओं ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन

पतंग कटने पर गानों की मस्ती और लाइव कमेंट्री का मजा
सुबह पतंगबाजी के लिए बुधवार रात से ही युवाओं ने अपने म्यूजिक सिस्टम और डीजे छतों पर लगा दिए थे। गानों पर नाचते हुए तो पतंगबाजी का आनंद लिया ही। लेकिन मजेदार दृश्य तब रहा, जब बढ़े हुए पेंच में दूसरे की पतंग कटती थी। आई बो आई बो, ओ गुड्डी तेरी आई बो.. व गजबन पानी नै चाली.. जैसे फेमस गीतों और कमेंट्री में चुटकुलों से दिए जवाब का पड़ोसियों ने भी आनंद लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ लोगों ने समझाया.. बढ़े पेंच में खींचमार नहीं चलती
बसंत पंचमी के दिन लगभग शहर के हर क्षेत्र में लोग पतंगें उड़ाते दिखाई दिए। इनमें युवाओं के अलावा वरिष्ठ लोगों ने भी पतंगबाजी का हुनर दिखाया। इनकी पतंगबाजी की खास बात यह है कि लंबे पेंच कई किलोमीटर तक जाते हैं। अगर बीच में कोई खींचमार आए तो उसे हाथ से पतंग काटकर समझा दिया जाता है कि लंबे पेंच में खलल ना डाले। इससे छोटे पेंच वाले भी बड़ी पतंग वाले से पंगा लेने की बजाय लंबे पेंच का आनंद लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबों के जमाने से चली आ रही है पतंगबाजी
कर्ण नगरी में बसंत पंचमी पर पतंगबाजी का ट्रेंड नवाबों के जमाने से चला आ रही है। एडवोकेट राजकुमार और पुराना शहर निवासी राजेश शर्मा का कहना है कि आज भी पतंगबाजी का क्रेज कम नहीं हुआ। वर्ष भर युवा इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं और सर्दी की शुरूआत से ही पतंगबाजी का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन बसंत पंचमी के दिन युवाओं में पतंगबाजी का जोश अपने उफान पर ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed