{"_id":"6573555e52d50d535807c328","slug":"karnal-gharaunda-doctor-s-son-dies-after-being-hit-by-train-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: घरौंडा के बाल रोग विशेषज्ञ के बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 10वीं का था छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: घरौंडा के बाल रोग विशेषज्ञ के बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 10वीं का था छात्र
Fri, 08 Dec 2023 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:11 PM IST
सार
घरौंडा के बाल रोग विशेषज्ञ के बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह 10वीं का छात्र था। करनाल के सेंट थेरेसा कान्वेंट स्कूल का छात्र था, प्रबंधन की ओर से भी शोक जताया गया है। घटना के बाद सूचना मिलने पर दिनभर सहपाठियों में भी घटना को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के घरौंडा के रमेश नगर निवासी बाल रोग विशेषज्ञ के छोटे बेटे की वीरवार रात 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह करनाल के सेंट थेरेसा कान्वेंट स्कूल में 10वीं का छात्र था। रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था। इसी बीच परिजनों को हादसे की सूचना मिली। उसका शव घरौंडा रेल ट्रैक की अप लाइन पर मिला। जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दूसरी ओर छात्र की मौत की खबर मिलने के बाद स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घरौंडा निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार वर्मा के दो बेटे हैं। छोटा बेटा रजत (16) 10वीं कक्षा में करनाल के सेंट थेरेसा कान्वेंट में पढ़ता था। वह वीरवार रात करीब आठ बजे घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। इसके बाद रात करीब 10 बजे परिजनों को सूचना मिली कि रजत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सूरत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामले में 174 की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
छात्र के मौत की सूचना के बाद शुक्रवार को स्कूल में भी शोक की लहर दौड़ गई। छात्र के निधन पर स्कूल प्रबंधन की ओर से शोक व्यक्त किया गया। सहपाठियों में भी छात्र के निधन को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं।