फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal and Faridabad smart city,s propasal approved

करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव को मंजूरी

Thu, 10 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Thu, 10 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
देश के चुनिंदा 20 स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के लिए हरियाणा के करनाल और फरीदाबाद ने कमर कस ली है। राज्यस्तरीय हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में बुधवार को इन दोनों शहरों के लिए बनाए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। प्रस्ताव में दोनों शहरों के स्मार्ट सिटी के रूप में तैयार किए जाने का विस्तृत खाका खींचा गया है। यह प्रस्ताव 15 दिसंबर को करनाल और फरीदाबाद प्रशासन के जरिए केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता वाली राज्यस्तरीय हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी में शामिल प्रदेश से लगभग सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों ने बुधवार को बैठक में हिस्सा लिया। अर्बन लोकल बॉडीज के प्रधान सचिव अनिल कुमार ने बताया कि बैठक में करनाल और फरीदाबाद शहरों के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया गया। बैठक में इन शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के रूप में विकसित करने के लिए दो तरह के प्रस्ताव- एक एरिया बेस्ड डेवलपमेंट और दूसरा पैन सिटी प्रपोजल के रूप में पेश किए गए। उन्होंने बताया कि बैठक में पारित दोनों शहरों के प्रस्तावों को करनाल व फरीदाबाद प्रशासन के मार्फत 15 दिसंबर तक केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फरीदाबाद शहर पहले ही काफी विकसित है और वहां कुछ सुधारों की ही जरूरत है, लेकिन करनाल स्मार्ट सिटी बनने की रेस में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के रूप में दोनों शहरों को विकसित करने के लिए होने वाले खर्च का वहन राज्य और केंद्र सरकार 50-50 फीसदी करेंगे। उन्होंने पारित प्रस्तावों के बारे में बताया कि करनाल शहर के लिए 1220 करोड़ रुपये और फरीदाबाद शहर के लिए 1000 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन


बाक्स
प्रस्तावों में करनाल और फरीदाबाद की अत्याधुनिक झलक
दोनों शहरों को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने के लिए बुधवार को राज्य स्तरीय हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में जो प्रस्ताव रखे गए, वह भी दो हिस्सों में हैं। एक हिस्से में शहर में मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा, वहीं दूसरे हिस्से में शहरवासियों को अधिकांश सेवाएं आनलाइन उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों शहरों में अत्याधुनिक और हाईवाई सुविधाओं के ये हैं प्रस्ताव-
करनाल (चुना गया क्षेत्र 840 एकड़)
फरीदाबाद (चुना गया क्षेत्र 1660 एकड़)

एरिया बेस्ड डेवलपमेंट        पैन सिटी प्रपोजल
24 घंटे पेयजल                आनलाइन सेवाएं
24 घंटे विद्युत आपूर्ति        स्वाचालित ट्रैफिक व्यवस्था
पुख्ता सालिड वेस्ट मैनेजमेंट        ईको-फैंडली वातावरण
सड़कों पर पशु नहीं            ईको-रिक्शा
पार्कों का निर्माण        पर्यावरण के तय मानकों का पालन
बारिश के जल का संग्रहण        10 फीसदी सोलर बिजली
सड़कों होंगी चौड़ी        नागरिक सुरक्षा का आधुनिक तंत्र

कोट्स
करनाल और फरीदाबाद के लिए जिस तरह से प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, उससे उम्मीद है कि यह दोनों शहर केंद्र सरकार की शीर्ष 20 स्मार्ट शहरों की सूची में स्थान बना लेंगे। दोनों प्रस्तावों को स्टीयरिंग कमेटी ने मंजूरी दे दी है।
अनिल कुमार
प्रधान सचिव, अर्बन लोकल बाडीज, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed