फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karmjeet and madhu honoured nation gold medal by Governor

सिरसा के कर्मजीत और मधु नेशनल गोल्ड मेडल से सम्मानित

Sun, 15 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 15 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
karmjeet and madhu honoured nation gold medal by Governor
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से एनडीआरआई के सभागार में राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह के अवसर पर पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने विजेताओं को सम्मानित किया। सिरसा के कर्मजीत सिंह और मधु को नेशनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।
विज्ञापन


 जबकि 2014-15 में 10वीं कक्षा में वैशाली, श्वेता और विकास, 12वीं कक्षा आर्ट्स में मधुबाला व रविदास को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 12वीं कॉमर्स में सलोनी, दीपक जैन तथा मेडिकल में मनीक्षा व प्रणव और नॉन मेडिकल में संजना व मनीष को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रैंड ग्रुप में विशेष बच्चों में गुड़गांव की नैंसी प्रथम, गुड़गांव की सिमरण द्वितीय और कैथल के अमित को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी प्रकार, दिमागी तौर पर विशेष बच्चों में गुड़गांव के जश्नदीप प्रथम, फरीदाबाद के संघर्ष सिंह को दूसरा व भिवानी के रजनीश को तीसरा पुरस्कार, दृश्य रोग के विशेष बच्चों में हिसार के सुनील को प्रथम, करनाल के आशीष जागड़ा को द्वितीय तथा करनाल के अनसुली को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमर्थ बच्चों में भिवानी की अनमोल अव्वल
बोलने और सुनने में असमर्थ बच्चों में भिवानी की अनमोल प्रथम, सोनीपत के गौरव द्वितीय और भिवानी की मुस्कान को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी प्रकार येलो ग्रुप में विशेष बच्चों में गुड़गांव की हिमाक्षी प्रथम, गुड़गांव के दीपेश द्वितीय और पलवल के विशाल को तीसरा पुरस्कार मिला। दिमागी तौर पर विशेष बच्चों में गुड़गांव के राजऋषि को प्रथम, जींद की मुस्कान को द्वितीय और जींद के अंशुल को तीसरा पुरस्कार मिला। बोलने व सुनने में असमर्थ बच्चों में गुड़गांव के तेजस को प्रथम, फरीदाबाद के कुंदन को द्वितीय तथा सोनीपत के उदय को तीसरा पुरस्कार मिला। समारोह में क्विज प्रतियोगिता में रेवाड़ी के नितिन यादव और मनीष कुमार प्रथम, स्केचिंग में हिसार की पियुषी प्रथम और पोस्टर मेकिंग में महेंद्रगढ़ के अमनदीप प्रथम रहे।

रंगोली में करनाल की संजना प्रथम
इसी प्रकार रंगोली ग्रुप-2 में करनाल की संजना और रंगोली ग्रुप-3 में रेवाड़ी की ममता प्रथम रही। क्ले मॉडलिंग -1 ग्रुप गुड़गांव के गुलशन प्रथम, क्ले मॉडलिंग ग्रुप-2 में रेवाड़ी की योगेश्वरी, डेक्लामेशन प्रतियोगिता में पानीपत की सरिता, फैंसी ड्रेस ग्रुप-1 में फरीदाबाद की रोयालिका, फैंसी ड्रेस ग्रुप-2 हिसार की अविशी, मोनो एक्टिंग में हिसार की निहारिका, सोलो सांग ग्रुप-2 में फतेहाबाद के स्वर शर्मा, सोलो सांग ग्रुप-3 में हिसार की पायल, सोलो डांस ग्रुप-1 में अंबाला की गुरलीन, सोलो डांस ग्रुप-2 में हिसार की देवांशी विजेता रही।

ग्रुप डांस में कैथल का दबदबा

ग्रुप डांस में कैथल, पैट्रोटिक ग्रुप में गुड़गांव को प्रथम पुरस्कार मिला। इसी प्रकार राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता के ग्रीन ग्रुप में गुड़गांव की साक्षी, व्हाइट ग्रुप में रोहतक के जैनविंसन और ब्लू ग्रुप में पलवल की रेनू को प्रथम पुरस्कार मिला।

क्विज में सोनीपत के हितेश आगे
समारोह में क्विज प्रतियोगिता में सोनीपत के हितेश और प्रतीक द्वितीय, स्केचिंग में सिरसा के विशेष और पोस्टर मेकिंग में सोनीपत की बी लिखिता द्वितीय रहे। इसी प्रकार रंगोली ग्रुप-2 में रेवाड़ी की रजनी और रंगोली ग्रुप-3 में भिवानी की अंशु रही। क्ले मॉडलिंग ग्रुप-1 झज्जर की सिमरण, क्ले मॉडलिंग ग्रुप-2 में गुड़गांव की साक्षी, डेक्लामेशन प्रतियोगिता में पलवल के योगेश, फैंसी ड्रेस ग्रुप-1 में महेंद्रगढ़ के केशव, फैंसी ड्रेस ग्रुप-2 रोहतक के हरशल, मोनो एक्टिंग में महेंद्रगढ़ की अनमोल, सोलो सांग ग्रुप-2 में हिसार के युवराज, सोलो सांग ग्रुप-3 में रेवाड़ी के परमबीर, सोलो डांस ग्रुप-1 में हिसार की मोक्षीता, सोलो डांस ग्रुप-2 में अंबाला की साक्षी, ग्रुप डांस में हिसार, पैट्रोटिक ग्रुप में अंबाला को द्वितीय पुरस्कार मिला।

पेंटिंग में गुड़गांव की समृद्धि छाई
राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता के ग्रीन ग्रुप में गुड़गांव की समृद्धि, व्हाइट ग्रुप में रेवाड़ी की सृष्टि तथा ब्लू ग्रुप में रेवाड़ी की रितिका को द्वितीय पुरस्कार मिला। समारोह में क्विज प्रतियोगिता में आशीष और सिद्धार्थ को तृतीय, स्केचिंग में फरीदाबाद के उरगेन और पोस्टर मेकिंग में हिसार की रोज तृतीय रहे। इसी प्रकार रंगोली ग्रुप-2 में कैथल की शबनम और रंगोली ग्रुप-3 में कुरुक्षेत्र के हिमांशु तृतीय रहे। क्ले मॉडलिंग ग्रुप-1 फतेहाबाद के कुलदीप क्लेमॉडलिंग ग्रुप-2 में पंचकूला की श्रेया, डेक्लामेशन प्रतियोगिता में हिसार के समयक, फैंसी ड्रेस ग्रुप-1 में झज्जर की तनू, फैंसी ड्रेस ग्रुप-2 रेवाड़ी की आस्था, मोनो एक्टिंग में कैथल के गुलशन, सोलो सांग ग्रुप-2 में कुरुक्षेत्र की रबनूर और फरीदाबाद के गौरव, सोलो सांग गु्रप-3 में हिसार की जया और कुरुक्षेत्र की प्रेरणा, सोलो डांस ग्रुप-1 में रेवाडी के हिमांशु, सोलो डांस ग्रुप-2 में फरीदाबाद की श्रुति , ग्रुप डांस में अंबाला, पैट्रोटिक ग्रुप में भिवानी और पानीपत को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी प्रकार, राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता के ग्रीन ग्रुप में गुड़गांव की पुर्वी, व्हाइट ग्रुप में सोनीपत की मान्या तथा ब्लू ग्रुप में करनाल के कर्तव्य को तीसरा पुरस्कार मिला।


पानीपत के हार्दिक का स्केच छाया
समारोह में स्केचिंग में पानीपत के हार्दिक और पोस्टर मेकिंग में पंचकूला की सत्या, रंगोली ग्रुप-2 में पानीपत के कृष्ण, रंगोली ग्रुप-3 में जींद के अक्षय और यमुनानगर की सुनैना को सांत्वना पुरस्कार मिला। क्लेमॉडलिंग ग्रुप-1 गुड़गांव के पलवल की भारती, क्लेमॉडलिंग ग्रुप-2 में फतेहाबाद के बजरंग और कुरुक्षेत्र के कपिल, डेक्लामेशन प्रतियोगिता में गुड़गांव के अभिनव, फैंसी ड्रेस ग्रुप-1 में पलवल के घनिष्ट, कुरुक्षेत्र के अनिरुद्ध और हिसार की अनमोल, फैंसी ड्रेस ग्रुप-2 में पलवल की तनिषा, मोनो एक्टिंग में भिवानी के मुदित और रेवाड़ी की भूवी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसी प्रकार, राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता के ग्रीन ग्रुप में पलवल के रोहितेश्वर व गुड़गांव की एनजल, व्हाइट ग्रुप में कुरुक्षेत्र की सारा तथा ब्लू ग्रुप में करनाल के सोनू और गुड़गांव के निखिल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed