Karnal News: कलश और निशान यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत
करनाल। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व सोमवार की सुबह श्री खाटू श्याम मंदिर से कलश और निशान यात्रा निकाली गई। शहर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। शाम को सेक्टर-12 स्थित गोल्डन मोमेंट बैंक्वेट हॉल में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई।
श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई कलश एवं निशान यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश और हाथों में बाबा के निशान उठाकर जय श्री श्याम और जय श्री बाला जी का जयघोष किया। शाही रथ पर फूलों से श्री श्याम बाबा का सुंदर दरबार सजाया गया। इसमेंं उन्हें विराजमान किया गया। यात्रा ने पुरानी अनाज मंडी, नवाल्टी रोड, भगवान वाल्मीकि चौक, कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौक, सेक्टर-12 से होते हुए कथा स्थल पर विश्राम लिया। कलश यात्रा का शहर में जगह-जगह दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया। यात्रा के दौरान भोलेनाथ की आग उगलने वाली झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा के विश्राम अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पहले दिन कथा व्यास पुंडरीक गोस्वामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत का मुख्य संदेश यह है कि भगवान का प्रेम और कृपा अनंत है और भक्त के समर्पण और प्रेम से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण हिंदू धर्म के प्रमुख अठारह पुराणों में से एक है, जिसमें भगवान विष्णु के अवतार, विशेषकर श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन है। यह ग्रंथ न केवल भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से लेकर उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है, बल्कि इसमें भक्तिमार्ग, ज्ञानमार्ग और कर्ममार्ग का भी गहन विवेचन मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में छिपे गहरे संदेश हमें यह सिखाते हैं कि कैसे हम जीवन के विभिन्न संघर्षो से निपट सकते हैं और अपनी आत्मा को परमात्मा से जोड़ सकते हैं।
पंडित विनोद शास्त्री ने श्रद्धालु अंकुर गुप्ता, अक्षत गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमित मित्तल, अनुभव गुप्ता, आशीष गुप्ता, अतुल जैन, भाविक बंसल, गगन जिंदल आदि शामिल रहे।

01.... श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से निकाली गई कलश यात्रा के दौरान अपने मुंह से आग निकाल