{"_id":"68bf31b5b67399542d0b75dc","slug":"kailash-became-the-head-of-sarva-karamchari-sangh-block-karnal-news-c-18-knl1008-734468-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कैलाश बने सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कैलाश बने सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक के प्रधान
Tue, 09 Sep 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
141....नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य शपथ लेते हुए। संगठन
असंध। सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक संघ का त्रिवार्षिक चुनाव सम्मेलन बिजली बोर्ड के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सभी विभागों के कर्मचारी में पदाधिकारी शामिल हुए। इस सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में ब्लॉक सचिव राजेश शर्मा ने पिछली कार्य करने की रिपोर्ट प्रस्तुत की और नई कार्यकारिणी गठित की। नई कार्यकारिणी में प्रधान पद के लिए पब्लिक हेल्थ के कैलाश शर्मा एसकेएस को चुना गया। वरिष्ठ उप प्रधान पद के लिए पब्लिक हेल्थ के रमेश कुमार, उप प्रधान रानी देवी, सचिव पद के लिए कृष्ण कुमार पाई एच वी बी एन, ब्लॉक कोषाध्यक्ष के लिए मास्टर राजबीर, सहसचिव व प्रेस सचिव पद के लिए रामपाल शर्मा, ऑडिटर पद पर रिंकू पटवारी व संगठन सचिव महिंद्र सिंह पाल एचवीबीएन को चुना गया। सम्मेलन में जिला प्रधान शील गुर्जर ने कहा कि सरकार कर्मचारी से अनेक प्रकार के भेदभाव कर रही है उन्होंने इस पर गहरा चिंतन किया रिटायर्ड कर्मचारी जिला प्रधान बलराज और कर्मबीर शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित किया। नव निर्वाचित ब्लॉक प्रधान ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की जन्म विरोधी नीतियों से पीछे नहीं आती तो सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। सम्मेलन की अध्यक्षता मास्टर सुल्तान सिंह ने की वह मंच का संचालन ब्लॉक सेक्रेटरी राजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन