फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Just - a dumper of child deaths in combat, dozens injured

बस-डंपर की भिड़ंत में बच्चे की मौत, दर्जनों घायल

Tue, 08 Jul 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Tue, 08 Jul 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
इंद्री/करनाल। करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर गांव दरड़ के समीप एक हरियाणा
विज्ञापन
रोडवेज की बस डंपर से टकराने के बाद सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि बस चालक समेत दर्जन भर लोग घायल हो गए।

रंबा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए कल्पना चावला स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया। इससे पहले पोस्टमार्टम में देरी के चलते परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के सामने जाम लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। थाना सिविल लाइन प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला।

हरियाणा रोडवेज के पानीपत डिपो की एक बस यमुनानगर जा रही थी। जैसे ही बस दरड़ बस अड्डा चौक के समीप तो यमुनानगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइड मार दी। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि चोटें लगने से कुंजपुरा निवासी छह वर्षीय शौर्य की मौत हो गई, जबकि उसके पिता भारत भूषण और मां पूजा भी घायल हो गई।

 दुर्घटना में बस चालक बलवान सिंह, 14 वर्षीय अमित, तथा पूर्णचंद समेत करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची रंबा चौकी पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने शौर्य को मृत घोषित कर दिया। घायलों को उपचार दिया गया। ट्रामा सेंटर में मृतक के परिजनों की चीख पुकार गूंज रही थी।

 पोस्टमार्टम प्रक्र्र्र्रिया में देरी के चलते मृतक शौर्य के गुस्साए परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अस्पताल रोड पर जाम लगा दिया। करीब 25 मिनट तक इन लोगों ने जाम लगाया। जाम के चलते रोड के दोनों ओर वाहनों की लबीं कतारें लग गई। पुलिस ने दूसरे रास्तों से वाहनों को निकाला। मामले की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी ललित सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को जल्द पोस्टमार्टम का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

उधर, रंबा चौकी प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि डंपर की साइड मारने से बस पेड़ से टकरा गई जिसके कारण एक बच्चे की मौत हो गई और ड्राइवर समेत कई लोगों को चोटें लगीं। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूकेजी में पढ़ता था शौर्य
मृतक शौर्य के पिता भारत भूषण ने बताया कि उनका बेटा शौर्य प्रताप पब्लिक स्कूल में यूकेजी कक्षा में पढ़ता था। रूंधे गले से उन्होंने बताया कि उसके जाने से उसकी दुनिया ही खत्म हो गई है। मंगलवार सुबह करनाल बस अड्डा से बस से पत्नी और बच्चे के साथ यमुनानगर अपनी बहन से मिलने जा रहे थे, जिसके बाद यह हादसा हो गया।

टोल टैक्स बन रहा हादसाें का कारण
रविदास जागृति मंच के प्रधान धनीराम, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच सोमनाथ ने बताया कि नीलोखेड़ी के समीप नेशनल हाईवे पर लगा टोल बैरियर के कारण इंद्री रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। टोल बचाने के चक्कर में ट्रक समेत वाहन चालक बलड़ी बाईपास से इंद्री रोड से होकर गुजरते हैं। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed