फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jind's Arju first in four km cross country race

Karnal News: चार किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में जींद की आरजू प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Jind's Arju first in four km cross country race
सोनीपत की आरती द्वितीय व हिसार की दुर्गा तृतीय, अंडर 14 200 मीटर दौड़ में पानीपत की अनुष्का प्रथम, चरखी दादरी की मीनाक्षी द्वितीय और हिसार की निधि तृतीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्कूली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंतिम दिन कर्ण स्टेडियम में एथलेटिक्स के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग में सरकारी और निजी स्कूलों के 247 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान चार किलोमीटर की क्रॉस कंट्री में जींद की आरजू प्रथम रही।
विज्ञापन

आरजू ने यह दौड़ 13 मिनट 23 सेकेंड 77 मिली सेकेंड में पूरी की। इस दौड़ में सोनीपत की आरती दूसरे और हिसार की दुर्गा तीसरे स्थान पर रही। क्रॉस कंट्री दौड़ एनडीआरआई के गेट से बलड़ी बाईपास तक के रोड पर करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 की 200 मीटर दौड़ में पानीपत की अनुष्का प्रथम, चरखी दादरी की मीनाक्षी द्वितीय और हिसार की निधि तृतीय स्थान पर रही। दून वैली में आयोजित ताइक्वांडो मुकाबले में आर्यन राणा ने स्वर्ण और सिद्धार्थ ने कांस्य पदक जीता।

वहीं, आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा में कबड्डी के बेहतरीन मुकाबले हुए। प्रतियोगिताओं के निदेशक यशपाल चोपड़ा ने बताया कि करनाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 14 से 16 सितंबर तक तीन दिन आयोजित हुए। इस दौरान प्रदेशभर के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
अंडर 17 की 200 मीटर दौड़ में प्रिशा प्रथम, वंशिका द्वितीय और आरती तृतीय।
अंडर 19 में प्राची शर्मा पहले, रितिका दूसरे और हर्षल तीसरे स्थान पर रही।
4x400 रिले दौड़ में तन्नू और दीपिका और आरूषी और तनिष की जोड़ी अव्वल रही।
अंडर 19 4x400 रिले दौड़ में कृतिका व यशिका और प्राची और भूवि की जोड़ी प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed