फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   jewelry and cash stolen from Teacher's home

अध्यापक के घर से जेवर और नकदी चोरी

Wed, 04 Jun 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 04 Jun 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
jewelry and cash stolen from Teacher's home
करनाल। चोरों ने बीती रात में बसंत बिहार क्षेत्र निवासी एक अध्यापक के घर को अपना निशाना बना डाला। चोरों ने घर का ताला तोड़ कर पूरा सामान खंगाल मारा।
विज्ञापन


चोर घर में रखा करीब आठ तोले सोने के जेवर, एक लैपटॉप और 18 हजार रुपये समेत करीब साढे़ तीन लाख रुपये का माल साफ कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई। टीम ने मौके पर पहुंच की साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट भी लिए।

क्षेत्र के गली नंबर तीन के मकान संख्या-47 बी निवासी अध्यापक बृज भूषण के अनुसार वह मंगलवार की रात को बच्चों समेत थाना घरौंडा क्षेत्र के गांव पनौड़ी गया हुआ था। रात में चोरों ने साइड के खाली प्लाट से दीवार फांद कर चोरों ने उसके घर आंगन में प्रवेश किया और बाद में मुख्य गेट का ताला तोड़ कर भीतर घुसे। चोरों ने घर के अंदर रखा पूरा सामान फुर्सत के साथ खंगाल मारा।
विज्ञापन


चोर उसके मकान से करीब आठ तोले सोने के जेवर, एक लैपटॉप और 18 हजार रुपये के अलावा कई जरूरी सामान उड़ा ले गए। सामान की कीमत साढे़ तीन लाख से अधिक बताई गई है। घटना की जानकारी होने पर पड़ोस के लोग काफी संख्या में एकत्रित हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरा निरीक्षण किया। घर का कोना-कोना चेक किया गया। साक्ष्य जुटाने के लिए कई स्थानोें और वस्तुआें से फिंगर प्रिंट लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed