फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen

लाखों के गहने और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तीन जगहों से चोर लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। एक घर में आरोपी गैस सिलिंडर भी खोल गए ताकि घर के सदस्य सुबह गैस चुल्हा जलाएं तो हादसा हो जाए और वारदात का पता न चले। संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि 21 जुलाई को वे सभी घर पर सोए थे। रात उनके घर में चोर घुस आए और 175 कड़े (कीमत करीब 5,25000 रुपये), एक मोबाइल और 40200 रुपये ले गए। इस बारे में उन्हें सुबह पता चला। सीसीटीवी फुटेज में चोर दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने जाते हुए सिलिंडर भी ऑन कर दिया।
विज्ञापन

सोने के गहने उड़ाए
सेक्टर-9 निवासी अमनजीत ने बताया कि वह 15 जुलाई को यूनियन बैंक के लॉकर से सोने के गहने लेकर आई थीं और उन्हें अलमारी में रख दिया। 16 जुलाई को एक युवती आई थी। उस दौरान वह कुछ कार्य कर रही थी, जब वह वापस कमरे में आई तो वह लड़की अलमारी के पास खड़ी थी। उसे पता था कि मैं रुपये अलमारी से निकालकर उसे देती हूं। जब दोपहर को वह कहीं जाने के लिए गहने देखने लगी तो वह नहीं मिले। गहने करीब 4.5 तोले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ लिया एक आरोपी
असंध के वार्ड नंबर छह निवासी कृष्ण जांगड़ा ने बताया कि उसने घर में ही किराने की दुकान की है। उसने एक व्यक्ति को दो लाख रुपये देने थे। इस कारण उसने दो लाख रुपये का इंतजाम किया और दुकान के गल्ले में ही 22 जुलाई को दो लाख रुपये रख दिए। जब वह रात को सो रहा था तो दुकान से आवाज आ रही थी। वह दुकान में गया तो दो युवक दुकान के गल्ले से पैसे निकाल रहे थे। उनमें से एक को पकड़ लिया। जिसने अपना नाम सूरज बताया। दूसरा युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed