फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   JE suspended for negligency

मंडी की लाइट ठीक नहीं होने पर कनिष्ठ अभियंता निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
JE suspended for negligency
अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों की सुविधाओं पर ध्यान नहीं देने का मुद्दा उठने के बाद हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड के प्रशासक विनय सिंह ने मंडी में बिजली लाइट न लगाने के मामले में करनाल में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड के प्रशासक विनय सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा हर जिले के और मार्केट कमेटी के सचिवों को आदेश दिए थे कि गेहूं के सीजन से पहले हर अनाज मंडी और सब यार्डों में किसानों और आढ़तियों की सुविधा के लिए बिजली और पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाए। इसके बावजूद असंध की अनाज मंडी में बिजली पानी की व्यवस्था ठीक नहीं की गई। आढ़तियों द्वारा बार-बार बिजली और खराब ट्यूबवेल को ठीक करने की गुहार लगाई गई, लेकिन मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश और लेखाकार भगवानदास की ओर से एक ही जवाब दिया गया कि उच्चाधिकारियों को लिख दिया है। विभाग ने ठेकेदार को टेंडर दिया हुुआ है, ठेकेदार ही लाइट की व्यवस्था ठीक करेगा। 14 अप्रैल को जब बोर्ड प्रशासक के पास शिकायत गई तो बोर्ड प्रशासक ने कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया। कार्रवाई से अन्य लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed