{"_id":"68cf042eb57bca8a5308d6c7","slug":"je-reduced-development-charges-of-16-property-ids-to-zero-karnal-news-c-18-knl1008-742972-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जेई ने 16 प्रॉपर्टी आईडी के विकास शुल्क किए शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जेई ने 16 प्रॉपर्टी आईडी के विकास शुल्क किए शून्य
Sun, 21 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। नगर पालिका असंध में संपत्ति कर आईडी के विकास शुल्क में गोलमाल पर शनिवार को नपा सचिव प्रदीप जैन ने कनिष्ठ अभियंता उमेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि जून 2025 में तैयार की गई लगभग 16 नई प्रॉपर्टी आईडी में विकास शुल्क शून्य दर्ज किया गया है, जबकि इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं हैं।
अभियंता पर यह भी आरोप है कि नई प्रॉपर्टी आईडी बनाते समय उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। नोटिस के अनुसार 5–6 नई प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई। इससे नगर पालिका को तीन से चार करोड़ रुपये की वित्तीय हानि हुई है। नगर पालिका सचिव ने आदेश में कहा है कि अगर अभियंता की ओर से संतोषजनक जवाब दो दिन में नहीं दिया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निगम अधिकारियों का कहना है कि विकास शुल्क वसूली की अनदेखी पालिका की आय पर सीधा असर डाल सकती है। फिलहाल कनिष्ठ अभियंता से लिखित जवाब मांगा गया है। नगर पालिका सचिव प्रदीप जैन ने बताया कि इस मामले से संबंधित अभियंता से जवाब तलब किया गया है। जवाब के आधार पर जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।