फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   jcb boke illegal construction in four colony

चार अवैध कॉलोनियों में निगम का चला पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
jcb boke illegal construction in four colony
अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ गुरुवार को भी नगर निगम का अभियान जारी रहा। नगर निगम की ओर से तीन घंटे तक चली कार्रवाई में चार कॉलोनियों में अवैध निर्माण गिराए गए। डीसी निशांत कुमार के निर्देश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अंकित चौहान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। कर्ण विहार के पास तोड़फोड़ कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल के सामने उनकी चल नहीं पाई। बार बार विरोध करने पर पुलिस ने उनको मौके से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई में टीम ने जेटीपीएल कंपनी के सामने की दो कॉलोनी, उत्तम नगर और कर्ण विहार के पास की एक-एक कॉलोनी में नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 350 के तहत कार्रवाई की। अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई के दौरान कर्ण विहार में लोगों ने विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध निर्माण जब किए जा रहे थे तो उस समय प्रशासन के अधिकारी कहां पर थे? लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की शह पर ही अवैध कालोनियों को कटवाया जाता है और बाद में गरीब लोगों के आशियाने बन जाने के बाद उनको तोड़ा जाता है। इस दौरान सेक्टर-32, 33 थाना के करीब 70 पुलिसकर्मियों ने मौका संभाला, लेकिन निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी। वहीं निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर राजेश, विकास, कुलदीप और ललित भी इस दौरान मौजूद रहे। बता दें कि बुधवार को भी निगम की ओर से एकता कालोनी में बनाए गए अवैध निर्माणों को गिराया गया था। अवैध कॉलोनियों में ना खरीदें जमीन : डीसी
विज्ञापन

डीसी एवं निगम के आयुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से भी अपील है कि वे पूरी जांच पड़ताल के बाद ही मकान या प्लाट खरीदें, अवैध कालोनी में जमीन ना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed