{"_id":"690b9eed2bc449626b0c3c04","slug":"japji-sahib-and-anand-sahib-were-recited-karnal-news-c-18-knl1008-774538-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जपजी साहिब और आनंद साहिब का किया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जपजी साहिब और आनंद साहिब का किया पाठ
Thu, 06 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
असंध। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बुधवार को जींद रोड स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अरदास विद्यालय की अध्यापिकाओं ने जपजी साहिब और आनंद साहिब का पाठ किया। विद्यालय प्रबंधक रिछपाल राणा ने बच्चों को गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इनका पालन करके व्यक्ति जीवन में सुख व शांति पा सकता है। परनीत कौर, रवनीत कौर, मनप्रीत कौर, महकप्रीत कौर, जश्नप्रीत कौर, मनदीप कौर, सुभनीत कौर, अनमोल सिंह, जश्नदीप सिंह आदि भी शामिल हुईं। संवाद
विज्ञापन