{"_id":"58b5c0724f1c1bbd56832f17","slug":"jail-ledar-karnal-free-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटे नेताओं का करनाल पहुंचने पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटे नेताओं का करनाल पहुंचने पर किया स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला /करनाल
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
जेल से छूटे नेताओं का करनाल पहुंचने पर किया स्वागत
- फोटो : amar ujala
एसवाईएल खुदाई के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजे गए इनेलो नेताओं का करनाल लौटने पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इनेलो नेताओं ने फिर एक स्वर में कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर जिला प्रधान यशवीर राणा ने कहा कि एसवाईएल की खुदाई के दौरान कई इनेलो नेताओं को गिरफ्तार किया गया। जेल में उन्हें यातनाएं देने का काम किया गया।
विज्ञापन
यशवीर राणा ने बताया कि एसवाईएल मुद्दे को लेकर 15 मार्च को संसद का घेराव किया जाएगा। इसके बाद जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। हरियाणों से लाखों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने बताया कि जिला प्रधान यशवीर राणा, राम कुमार ऐबला, धर्मवीर पाढा, सुरेश बेनिवाल तथा यशवीर दहिया चार दिन जेल में रह कर आज वापस लौटे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक मामूराम, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़, फूल सिंह मंजूरा, गुरदेव रंबा, ओमप्रकाश सलूजा, बलविंद्र ऐबला, रामफल जुंडला, संजय रोड़, सतबीर नरवाल, रमेश मंजूरा, मान सिंह, जगदीश व बलराज मौजूद रहे।
विज्ञापन