फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   It is not necessary to wait 14 days for blood donation after getting corona vaccine

Health News: 14 दिन इंतजार जरूरी नहीं, कोरोना का टीका लगवाने के बाद भी कर सकते हैं रक्तदान

Tue, 28 Jun 2022 02:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 02:08 AM IST
सार

एनटीएजीआई और कोविड के वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन ने भ्रांतियां दूर की उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा पर भारतीय टीके का प्रमाणपत्र मान्य है।

विज्ञापन
It is not necessary to wait 14 days for blood donation after getting corona vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Social media

विस्तार

कोरोनारोधी टीका लगवाने के बाद यदि किसी गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए रक्तदान करना पड़ रहा है तो 14 या 21 दिन का परहेज करना जरूरी नहीं है। स्वस्थ व्यक्ति टीकाकरण के बाद भी रक्तदान कर सकता है। जबकि कोरोना संक्रमित होने पर 21 दिन का परहेज जरूरी है। वर्तमान में जिस व्यक्ति ने डोज लगवाई होती है, ब्लड बैंक उनसे टीकाकरण के 14 दिन तक रक्तदान न करने की हिदायत देते हैं, जबकि ऐसा जरूरी नहीं है। 

विज्ञापन


कोविड के वर्किंग ग्रुप और एनटीएजीआई (राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह) के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने टीकाकरण की भ्रांति को दूर किया है। उन्होंने बताया कि अस्वस्थ व्यक्ति दो या तीन सप्ताह या जब तक बीमारी के सभी लक्षण खत्म न हो जाएं तब तक रक्तदान न करे, लेकिन कोरोना का टीका लगवाने की स्थिति में रक्तदान के लिए परहेज करना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


रक्तदान करने के लिए व्यक्ति का स्वस्थ होना जरूरी है चाहे टीका लगा हो या नहीं। विदेश यात्रा के लिए भारतीय टीके को लेकर फैली भ्रांतियां दूर करते हुए उन्होंने कहा कि टीके का प्रमाणपत्र सभी जगह मान्य है। देश में अब 197 करोड़ डोज लग चुकी हैं, इसमें 175 करोड़ डोज कोविशिल्ड की लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित देश के नियम का पालन करना जरूरी 
विदेश यात्रा के लिए यदि किसी ने भारतीय टीका लगवाया है तो उसे कोई अन्य विदेशी टीका लगवाने की जरूरत नहीं है। भारतीय टीका भी बीमारी से लड़ने और मृत्यु से बचाने के लिए प्रभावी है। टीके का प्रमाणपत्र भी सभी जगह मान्य है, लेकिन जिस देश की यात्रा करने जा रहे हैं, उस देश के नियमों का पालन करना जरूरी है। बूस्टर डोज यदि संबंधित देश में लेना अनिवार्य है तो डोज लगवाई जा सकती है। 

ब्लड बैंक कितने दिन बाद कराते हैं रक्तदान 

  •  कोरोनारोधी टीका लगवाया है तो 14 दिन बाद 
  •  कोरोना ठीक होने के 14 दिन बाद  
  •  डिस्परीन या एसपरीन की गोली ली है (खून पतला करने के लिए) तो 45 दिन 
  •  डेंगू हुआ है तो ठीक होने के छह माह बाद 
  •  कुत्ता काटने पर टीकाकरण पूरा होने के एक साल बाद 
  •  मलेरिया हुआ है तो तीन माह बाद 
  •  ब्लड चढ़ा है तो एक साल के बाद 
  •  कान छिदवाया या टैटू बनवाया तो एक साल बाद 
  •  दांत निकलवाया तो छह माह बाद 

(यह जानकारी नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक से ली गई है)

संक्रमित होने पर परहेज जरूरी 
रक्तदान के लिए टीका लगवाने के बाद 14 दिन का इंतजार करना जरूरी नहीं है। व्यक्ति स्वस्थ है तो टीकाकरण के बाद भी रक्तदान कर सकता है। हालांकि कोरोना संक्रमित होने पर तीन सप्ताह, करीब 21 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। -डॉ. एनके अरोड़ा, चेयरमैन, एनटीएजीआई

हर माह 40 हजार यूनिट रक्तदान
संबंधित व्यक्ति का संक्षिप्त चिकित्सकीय परीक्षण करके ही रक्त लिया जाता है। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए टीकाकरण कराने के 14 दिन बाद ही उसका रक्त लिया जाता है। प्रदेश में हर माह 40 हजार यूनिट से ज्यादा रक्तदान होता है। - डॉ. संजय वर्मा, क्षेत्रीय रक्त संचार अधिकारी करनाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed