{"_id":"66722ecb52ef6eef2205f789","slug":"issue-of-stray-dogs-and-monkeys-raised-in-the-meeting-karnal-news-c-18-knl1008-413067-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बैठक में उठा आवारा कुत्तों और बंदरों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बैठक में उठा आवारा कुत्तों और बंदरों का मुद्दा
Wed, 19 Jun 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
करनाल। हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-6 वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित की गई। जिसमें शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों की समस्या उठाई गई। नगर निगम से मांग की गई कि इस समस्या को गंभीरता से लेकर शहर के लोगों को इससे निजात दिलाएं।
आरडब्ल्यूए के प्रधान ओपी सचदेवा और उप-प्रधान राजेश दीवान ने कहा कि करनाल शहर के लोगों की बड़ी परेशानी बंदरों व आवारा कुत्तों का आतंक है। जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन हो या नगर निगम, बार बार बताने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बच्चों व बुजुर्गो को अपने ही घर से बाहर निकलने पर भय लगता है। कोई साक्ष्य तो नहीं लेकिन सुना गया है कि एक युवा लडक़ी की बंदरों के भय के कारण छत से गिरकर मौत हो चुकी है।
प्रधान ने कहा कि जब से नगरनिगम में पार्षद का कार्यकाल समाप्त हुआ है, तभी से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-6 की सडक़ों की सफाई, पार्कों का रख-रखाव, स्ट्रीट लाईट व पार्को में लगे आधुनिक जिम आदि की मरम्मत नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
सचिव मनीष शर्मा ने कहा कि पार्क संख्या दो व सात में पानी के टेप टूटे पड़े हैं और वहां पर लगे पेड़-पौधे पानी न होने की वजह से सुख व सड़ रहे हैं। सदस्य गुलशन ननकाना व अनिल कुमार ने कहा कि मकान संख्या 1563, 1905 व 2154 के सामने लगे सीवरेज में ब्लाकेज कई दिनों से आ रही है। जिसे तुरंत ठीक कराया जाना आवश्यक है।
कॉलोनी वाली डीके दुबे ने कहाकि पार्को में लगे हटों में लगे पंखों के बैटरियां कई दिनों से बंद पड़ी हैं जिन्हें शीघ्र बदलवाने की जरूरत है। नगर निगम के अधिकारियों से अपील की गई कि कॉलोनी के सीवरेज के मेन पाइप लाइन जो बंद पड़े हैं बारिश से पहले ही उनकी सफाई कराई जाने की मांग की। बैठक में महेंद्र सेठी, प्रवीन सचदेवा, राजेश सिंगला, स. प्रीतपाल सिंह, अशोक कुमार सरदाना, राम किशन जोशी, अनिल कुमार, मुकेश भल्ला आदि शामिल रहे।