फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Irregularities in the IDs of 734 people in Nising Nagar Palika, Block Manager arrested

Karnal News: निसिंग नगर पालिका में 734 लोगों की आईडी में गड़बड़ी, ब्लाक मैनेजर काबू

Sat, 21 Jun 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 21 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in the IDs of 734 people in Nising Nagar Palika, Block Manager arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। शहर के नगरपालिका कार्यालय में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। यहां परिवार पहचान पत्र में धांधली को लेकर जांच की गई तो 734 परिवार पहचान पत्रों में गड़बड़ी सामने आई है। इसके बाद ब्लाक मैनेजर अंकित को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इन दिनों परिवार पहचान पत्र को अपडेट किए जाने व नया बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से नगरपालिका कार्यालयों में ब्लाक मैनेजर बैठाए गए हैं, जो परिवार पहचान पत्र का ही कार्य करते हैं। परिवार पहचान बनाने में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत अरुण कुमार ने सीएम फ्लाइंग से की थी। इसकी जांच के लिए सीएम प्लाइंग की टीम शुक्रवार की शाम को नगरपालिका कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने परिवार पहचान संबंधी अभिलेखों की करीब तीन घंटे तक जांच की। ब्लॉक मैनेजर अंकित को से पूछताछ भी की। डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि अंकित ने करीब 734 परिवार पहचान पत्र में एक सीएचसी संचालक के साथ मिलकर गडबड़ी की है। अंकित ने परिवार अनधिकृत तरीके से पहचान पत्र बना दिए, जबकि अप्रूवल करने वाला सरकारी विभाग का अधिकारी होना चाहिए। ये भी सामने आया कि अंकित ने अपनी आईडी घरोंड़ा के सीएससी संचालक सन्नी को दे रखी थी। वो सीएचसी संचालक लोगों से रुपए लेकर परिवार पहचान पत्रों को खुद अप्रूवल करता था। जिसकी सूचना मिली थी व सूचना के आधार पर छापा मारा गया। जिसमें ब्लॉक मैनेजर अंकित कुमार को निसिंग थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहां रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि हरियाणा में परिवार पहचान पत्र से लोगों को कई प्रकार कई प्रकार की सुविधाएं घर बैठे मिलती है,लेकिन कुछ लोगों ने इन में भी धांधली करने का काम शुरू कर दिया है। सीएम फ्लाइंग इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। निसिंग थाना प्रभारी राम लाल ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed