फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indira Ekadashi fast is observed today, ancestors are also liberated

Karnal News: इंदिरा एकादशी का व्रत आज, पितरों का भी होता है उद्धार

Wed, 17 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 17 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Indira Ekadashi fast is observed today, ancestors are also liberated
30... इंदिरा एकादशी 17 सितंबर को।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पितृ पक्ष अर्थात अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी, इंदिरा एकादशी कहलाती है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने वाले को सारे सुख मिलते हैं। मोक्ष की प्राप्ति होती ही है। इंदिरा एकादशी का व्रत करने वाला स्वयं तो मोक्ष प्राप्त करता है, वह अपने पितरों का भी उद्धार करते हैं।

इस एकादशी को भगवान शालिग्राम की पूजा की जाती है। पूजा और प्रसाद में तुलसी की पत्तियों का प्रयोग किया जाता है। श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि इंदिरा एकादशी व्रत 17 सितंबर बुधवार को चार शुभ संयोग के साथ रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के ऋषिकेष स्वरूप की पूजा करते हैं। इंदिरा एकादशी व्रत कथा सुनते हैं। इस व्रत से पितरों को मोक्ष मिलता है और व्रती को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस बार चार शुभ संयोग बन रहे हैं, परिघ योग और शिव योग के साथ पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र भी है।
विज्ञापन


खास बातें

आश्विन कृष्ण एकादशी तिथि 17 सितंबर को दोपहर में 12:21 बजे शुरू होगी।
आश्विन कृष्ण एकादशी तिथि 17 सितंबर को रात 11:39 बजे समाप्त होगी।

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:33 बजे से 5:20 बजे तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त सुबह 6:07 बजे से 9:11 बजे तक रहेगा।
शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 10:33 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।
इंदिरा एकादशी पारण समय 18 सितंबर सुबह 6:07 बजे से 8:34 बजे तक होगा।

30... इंदिरा एकादशी 17 सितंबर को।

30... इंदिरा एकादशी 17 सितंबर को।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed