फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   India is second after China in wheat production: Shivraj

गेहूं उत्पादन में चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत : शिवराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
India is second after China in wheat production: Shivraj
- केंद्रीय मंत्री पहुंचे भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1960 के दशक में भारत को अमेरिका से पीएल-480 किस्म का निम्न स्तर का गेहूं आयात करना पड़ता था। आज भारत में गेहूं की नई किस्में विकसित की जा रही हैं जिसकी बदौलत गेहूं पैदावार में भारत चीन के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचा है। कई देशों को भारत मुफ्त में अनाज भी उपलब्ध करा रहा है। देश में अनाज के भंडार भरे हैं।


वे भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। विकसित भारत का सपना उन्नत खेती और समृद्ध किसान के बिना साकार नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश में गेहूं की पैदावार 25 प्रतिशत तक बढ़ी है। भारत में कृषि जोत छोटी हो रही है। 86 प्रतिशत ऐसे किसान हैं जिनके पास एक एकड़ से भी कम जमीन है। किसानों को घटती जमीन के बावजूद पैदावार बढ़ानी होगी। यहां उन्होंने जीनोम संपादन प्रयोगशाला का लोकार्पण करने के बाद प्रगतिशील किसानों से भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed