{"_id":"614e3e358ebc3e058c2eeed2","slug":"indecency-with-police-5-arrested-for-vandalizing-the-car-45-cases-karnal-news-knl84329481","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से अभद्रता, गाड़ी में तोड़फोड़ पर 5 गिरफ्तार, 45 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से अभद्रता, गाड़ी में तोड़फोड़ पर 5 गिरफ्तार, 45 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। गांव सदरपुर में स्कूल प्रांगण से पेड़ काटने, पुलिस से अभद्रता करने व पुलिस अधिकारी की निजी कार में तोड़फोड़ कर पलटने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फरार है। स्कूल के मुख्य अध्यापक ने स्टाफ के साथ पुलिस सुरक्षा और स्कूल खुलवाने की मांग की। इसके बाद डीएसपी जय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल गांव में पहुंचा और स्कूल खुलवा पढ़ाई शुरू कराई। घटना को लेकर गांव में दहशत है।
बताया जाता है कि गांव सदरपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की एसएमसी की प्रधान के पति सुलेख ने हरे पेड़ कटवा दिए थे। स्कूल स्टाफ ने मामले की सूचना गांव के गणमान्य लोगों को दी थी। आरोप है कि उसके बावजूद 21 सिंतबर को सुलेख अपने कुत्ते के साथ स्कूल में पहुंचा और स्टाफ से अभद्रता के साथ-साथ स्कूल गेट पर ताला लगा दिया। स्कूल के मुख्य अध्यापक सुरेंद्र ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुलेख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस बुधवार रात सुलेख को पुलिस स्टेशन में आने का नोटिस देने पहुंची तो उसी दौरान सुलेख ने पुलिस के साथ अभद्रता की।
लगभग एक घंटे तक पूरा मामला सुलेख ने सोशल मीडिया पर चलाया। बाद में पुलिस उसको नोटिस देकर बैरंग लौट आई लेकिन वीरवार को सुलेख नोटिस देने पर भी पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचा। वीरवार फिर शाम के समय पुलिस गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही फिर सुलेख ने सोशल मीडिया पर मामला चलाकर पुलिस पर बेटे प्रशांत का अपहरण करने का आरोप लगाया। पुलिस का आरोप है कि सुलेख व उसके साथियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की। कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारी की कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
इस घटना के बाद अध्यापक दहशत में हैं। शुक्रवार को स्कूल स्टाफ बीईओ कार्यालय पहुंचा। बाद में स्कूल के मुख्य अध्यापक सुरेंद्र स्टाफ के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई।
आरोपी की पत्नी है एसएमसी की प्रधान
स्कूल मुख्य अध्यापक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुलेख की पत्नी स्कूल में एसएमसी की प्रधान है। जिसकी आड़ में सुलेख स्कूल में आता है और सुलेख काफी दिनों से स्टाफ को परेशान कर रहा था। कई बार स्कूल से पेड़ भी कटवा दिए हैं। जिससे स्कूल का स्टाफ दहशत में है। स्टाफ ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। स्कूल स्टाफ की ओर से सुरक्षा की बात पर पुलिस ने स्टाफ को आश्वासन दिया कि पुलिस हर समय स्कूल पर निगरानी रखेगी।
गांव सदरपुर निवासी सुलेख व उसकी पत्नी सहित अन्य लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता और पथराव कर एक पुलिस अधिकारी की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी है। पुलिस ने सुलेख, उसकी पत्नी सहित दस को नामजद कर करीब 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
-दीपक थाना प्रभारी घरौंडा