फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Increased school fees protest

फीस के नाम पर लूट रहे स्कूल : अभिभावक

Wed, 06 Aug 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Wed, 06 Aug 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Increased school fees protest
दयाल सिंह स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के  बीच फीस वृद्धि को लेकर छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अभिभावकाें ने फीस के नाम पर लूटने का आरोप लगाया है। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के बाहर धरना दिया। अभिभावक आनंद मोहन, अमित पवार, चरण जीत, अरुण, कंवलजीत, मीनू, सीमा मदान, प्रदीप, धर्मबीर, विपिन, अजय, मनोज, राकेश व बालसिंह ने आरोप लगाया है कि बढ़ी फीस जमा करवाने के लिए बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन लोगों ने बताया कि करीब 20 अभिभावक शिक्षा अधिकारी के आदेशपत्र 15 मई 2014 के अनुसार व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा के आदेशपत्र 12 जुलाई 2012 के अनुसार फीस जमा करवाने के लिए स्कूल में गए थे। प्रिंसिपल को एक पत्र दिया और कहा कि नियमों के तहत ही फीस ली जाए। पत्र में लिखा था कि कोई भी स्कूल बोर्ड की अनुमति के बिना फीस नहीं बढ़ा सकता। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर फीस व वार्षिक फीस नहीं ले सकता, लेकिन स्कूल प्रशासन ने पिछली फीस लेने से मना कर दिया। प्रिंसिपल ने पत्र लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


रोहतक आयुक्त के पास है मामला
मालूम हो कि फीस वृद्धि को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन के बीच कई बार मीटिंग हो चुकी है लेकिन कोई भी मीटिंग सिरे नहीं चढ़ सकी। स्कूल प्रबंधन ने कुछ दिन का समय मांगा था। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो जिला शिक्षा अधिकारी आशा मुंजाल ने जून में इस मामले की गेंद रोहतक आयुक्त के पाले में फेंक दी। अब यह मामला रोहतक आयुक्त के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई कमेटी ने किया था स्कूल का दौरा
निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाने के मामले में रविवार को सीबीएसई नई दिल्ली से आई जांच कमेटी ने दयाल सिंह, प्रताप स्कूल व अभिभावक एकता संघ कार्यालय का दौरा किया था। जांच कमेटी में कनवीनर एसएस शेहरावत, रिटायर्ड आयुक्त केवीएस तथा सदस्य केएस यादव मौजूद थे। अभिभावक एकता संघ के प्रधान दिनेश नरूला ने स्थिति के बारे बताया था। जांच कमेटी ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बिना किसी पक्षपात के इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed