फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In winter boil water indoor swimming pool can Start

सर्दी में भी सीएम सिटी में होगी तैराकी

Mon, 08 Jun 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Mon, 08 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
सीएम सिटी को मेडिकल यूनिवर्सिटी और हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ इस साल एक और बड़ी सौगात खिलाड़ियों के लिए इंडोर गर्म पानी के स्वीमिंग पूल की मिल सकती है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं पंचायती राज विभाग की ओर से जेई ने भी इस प्रस्ताव के लिए करनाल का दौरा कर लिया है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस प्रस्ताव को डीसी सहित तमाम अधिकारियों की मुहर के बाद विभाग के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद पंचायती राज विभाग इस नक्शे व एस्टिमेट को स्वीकृति देगा। ऐसे में प्रदेश में स्वीमिंग के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला खेल विभाग का यह बेहद ही सार्थक कदम होगा और सीएम सिटी में तैराकी के खिलाड़ियों की पौध तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सिटी में इंडोर गर्म पानी के स्वीमिंग पूल की सौगात वर्ष 2015 की सीएम सिटी को मिलने वाली सौगातों में तीसरी बड़ी सौगात होगी। अब तक पंचकूला और गुड़गांव में ही प्रदेश में गर्म पानी के इंडोर स्टेडियम हैं। सीएम सिटी में खेल एवं युवा विभाग के वर्तमान स्वीमिंग पूल को ही इंडोर गर्म पानी के स्वीमिंग पूल में तब्दील किया जाएगा। इतना ही नहीं इंद्री में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास एक नया स्वीमिंग पूल बनाने की भी विभाग की योजना है।
12 लाख का वर्तमान स्वीमिंग पूल का ठेका
गर्मी की छुट्टियों में मौज-मस्ती और कुछ सीखने की बात आती है तो तैराकी से बेहतर विकल्प कोई और नहीं हो सकता। इससे न केवल शरीर कूल-कूल और तरोताजा होता है, बल्कि व्यायाम भी हो जाता है। जिले की बात करें तो करनाल शहर में एक ही स्वीमिंग पूल है। यह स्वीमिंग पूल भी खेल एवं युवा विभाग के पास है। इस समय इस स्वीमिंग पूल का ठेका 12 लाख रुपये सालाना गया है। गर्मियों में औसतन 1 हजार शहरी प्रतिदिन इस स्वीमिंग पूल में गर्मी को शांत करने के लिए आते हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन दो दर्जन खिलाड़ी स्वीमिंग पूल में अपनी प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचते हैं।
मंगलवार को एस्टिमेट पहुंचने की उम्मीद
इंडोर गर्म पानी के स्टेडियम के लिए चंडीगढ़ से मंगवाया गया एस्टिमेट करनाल खेल विभाग के पास पहुंचने की उम्मीद है। इस एस्टिमेट को करीब दो सप्ताह पहले मंगवाया गया था। एस्टिमेट आने के बाद पंचायती राज विभाग के पास इसे भेजा जाएगा। यहां से अप्रूवल मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
इंडोर गर्म पानी के स्वीमिंग पूल के फायदे
इंडोर गर्म पानी का स्वीमिंग पूल करनाल में होने से आसपास के तैराक से लेकर सैलानी तक करनाल की ओर आकृष्ट होंगे। करनाल के नजदीक किसी भी जिले में स्वीमिंग पूल नहीं है। ऐसे में दूसरे जिले वाले भी इस स्वीमिंग पूल का लुत्फ उठा सकेंगे। इतना ही नहीं खिलाड़ी सर्दी के दिनों में भी स्वीमिंग प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर सकेंगे।

रात भर दूधिया रोशनी से जगमगाएगा स्वीमिंग पूल
सीएम सिटी में यदि इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलती है तो जानकारों के अनुसार प्रोजेक्ट पर करीब 35 से 50 लाख रुपये का खर्च आ सकता है। इस प्रोजेक्ट के तहत दूधिया रोशनी के लिए खास लाइटें भी लगाई जाएंगी, जो न केवल रात में बल्कि दिन के समय भी स्वीमिंग पूल की शोभा बढ़ाएंगी।

इंडोर गर्म पानी के स्वीमिंग पूल का एस्टिमेट चंडीगढ़ से मंगवाया गया है। साथ ही पंचकूला से इंडोर स्वीमिंग पूल का नक्शा मंगवाया जा चुका है। प्रोजेक्ट के लिए पंचायती राज खेल विभाग के जेई कुछ दिन पहले वर्तमान स्वीमिंग पूल का दौरा कर चुके हैं। एस्टिमेट मंगलवार तक पहुंच जाएगा। इसके बाद इसे पंचायती विभाग के पास भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
- रमेश कुमार जांगड़ा, जिला खेल अधिकारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed