फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In Cm Rally For development Indri gets millions ruppes

इंद्री को मिली करोड़ों की सौगात

Fri, 05 Jun 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Fri, 05 Jun 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले सात महीनों की अवधि में अब
विज्ञापन
तक वह 35 विधानसभा क्षेत्रों को दौरा कर चुके हैं और पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने वीरवार इंद्री को विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, इनमें हरियाणा ग्रामीण विकास निधि के तहत विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये और नगर पालिका इंद्री को 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की, क्योंकि पिछले 15 वर्षों से यह विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों में अछूता रह गया था।

वीरवार को मुख्यमंत्री राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज द्वारा आयोजित विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज द्वारा रखी मांगों को मौके पर स्वीकृति प्रदान की।

 विकास रैली में मुख्यमंत्री ने इंद्री अस्पताल को 50 बिस्तर का बनाने, लघु सचिवालय भवन का निर्माण, विश्राम गृह का जीर्णोद्धार, मटक माजरी में शहीद ऊधम सिंह राजकीय कॉलेज के भवन का नय सिरे से निर्माण, इंद्री में स्वीमिंग पूल, खंड स्तरीय खेल स्टेडियम, कुंजपुरा व इंद्री में सामुदायिक केंद्रों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये, कुंजपुरा में पानी की टंकी के लिए 78 लाख रुपये, भौजी में 33 केवी सबस्टेशन, इंद्री में कौशल विकास केंद्र, हर्बल पार्क  को सीटी पार्क के रूप में विकसित करना, 10 गांव में ग्राम सचिवालयों को निर्माण, 20 करोड़ रुपये की लागत से करनाल-गढ़ी बीरबल सड़क को दो मार्गीय बनाना, करनाल-इंद्री सड़क मार्ग को फोर लाइन, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की विभिन्न सड़काें के लिए पांच करोड़ रुपये, धनौरा से बड़शामी सड़क मार्ग को 12 फुट से 18 फुट करने के लिए 4 करोड़ रुपये, सांतडी-बुढेड़ी के साथ लगते 10 गांव की सुविधा के लिए पश्चिमी यमुना नहर पर पुल का निर्माण, कुंजपुरा में बस अड्डा, लोक निर्माण भवन एवं सड़कें विभाग का उपमंडल स्तर का कार्यालय खोलने मुख्य रूप से शामिल हैं।

अवैध कॉलोनियां विकसित नहीं होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के लिए केवल एक वर्ष के लिए 25 सितंबर 2014 तक नीति बनाकर गई थी, परंतु अब नई नीति सस्ती आवासीय नीति के तहत अवैध कालोनियां विकसित नहीं होगी, आरंभ से ही नियमित कॉलोनियां ही बनेगी। इन कॉलोनियों में सस्ती दरों पर प्लॉट मिलेंगे। 

गरीबों को उपलब्ध कराया जाएगा मक्का और बाजरा 
करनाल। सर्दी के मौसम में लोगों को एक रुपये किलो की दर से मक्का व बाजरा उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीरवार को विकास रैली के दौरान यह घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकारों को भी आड़े हाथ लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े खेद की बात है कि 1966 के बाद जितने भी मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान कभी भी 90 की 90 विधानसभाओं का दौरा नहीं किया, परंतु उन्होंने इस मिथ को तोड़ते सरकार बनने के दो माह के भीतर ही सभी 21 जिलों का दौरा किया। साथ ही सभी 90 विधानसभाओं में जनसभाएं करने का कार्यक्रम एक वर्ष के अंदर-अंदर पूरा करने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। अब तक 26 अक्टूबर 2014 से लेकर वे 35 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

वर्ष 2019 तक वृद्धावस्था पेंशन भत्ता होगा 2000
मुुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 1200 रुपये किया गया है। अगले साल इसे 1400 रुपये किया जाएगा और 2019 तक 2000 रुपये किया जाएगा।

कर्म के सिद्धांत पर काम करें कर्मचारी
उन्होंने कर्मचारियों को कर्म के सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए उन्होंने कठोर निर्णय जरूर लिया है। इसके तहत उनकी आधार कार्ड से उपस्थिति लिंक की गई है। ठीक से काम करना सरकारी कर्मचारियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी 1993 से 2014 तक  हरियाणा को भिखारी रहित प्रदेश होने का झूठे आंकड़े पेश कर मूर्ख बनाते रहे परंतु ऐसे आंकडे़ देने वाले अधिकारियों के लिए शर्म की बात है।

नासा में चयनित कुमारी स्मृति को दिए 5 लाख
मुख्यमंत्री इंद्री विधानसभा क्षेत्र की नासा में चयनित होने वाली कुमारी स्मृति गौतम को पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस वर्ष नासा में देश की दो लड़कियों का चयन हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री को पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को विधायक बख्शीश सिंह विर्क, भगवान दास कबीरपंथी, करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व मंत्री व भाजपा अनुशासन समिति के संयोजक प्रो. गणेशी लाल, भाजपा उपाध्यक्ष उमा शर्मा ने भी संबोधित किया।

रोजगार स्थापित करने के लिए मिलेंगे एक करोड़
बेरोजगारों को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार एक करोड़ रुपये तक का ऋण बिना किसी गारंटी व कम ब्याज पर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारों को इस प्रकार के उद्योग स्थापित करवाने के लिए स्किल डेवलपमेंट विषय को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे अपने उद्योगों को निपुणता से स्थापित करके सफलता पूर्वक अपना कारोबार स्थापित करके राज्य की औद्योगिक प्रगति में अपना अनुकरणीय योगदान दे सकें।

हर जिले में रक्षाबंधन के दिन खुलेंगे महिला पुलिस थाने
हर जिले में अब महिला पुलिस थाने खुलेंगे। रक्षाबंधन के दिन प्रदेश के हर जिले में इन थानों की शुरुआत कर दी जाएगी ताकि कोई भी महिला थाने में बेहिचक जाकर शिकायत दर्ज करा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए महिला पुलिस की भर्ती की जाएगी।

राज्य में होगी 13 हजार 500 पुलिस कर्मियों की भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगभग 13500 पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिनमें 500 महिला पुलिस कर्मियों की भी भर्ती भी होगी। यह भर्ती दो चरणों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed