फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In-charge will be summoned if there are no arrangements for protection from cold in schools

Karnal News: स्कूलों में सर्दी से बचाव के प्रबंध न होने पर प्रभारी होगा तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
In-charge will be summoned if there are no arrangements for protection from cold in schools
- निदेशालय ने जारी किए आदेश, स्कूलों को एक सप्ताह में दुरुस्त करनी होंगी खामियां
विज्ञापन


- टूटे दरवाजे और खड़कियां व रोशनदान किए जाएंगे कवर, ताकि बच्चों को न लगे ठंडी हवा

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को सर्दी से बचाने के लिए प्रभारी व मुखियाओं को विभाग की ओर से आदेश दिए गए हैं। इसके लिए जिला शिक्षा सदन कार्यालय की ओर से स्कूलों में सर्दी से बचाव के काम करवाने के आदेश दिए हैं। वहीं, जिन स्कूलों में ज्यादा कमियां हैं, उनसे इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। विभाग के आदेशों के बाद भी जिन स्कूलों में सर्दी से बचाव के प्रबंधों में कमियां मिलेंगी, उन स्कूलों के प्रभारी व मुखियाओं से जवाब तलबी की जाएगी।

विदित हो कि जिलेभर में सर्द हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सर्द हवा और ज्यादा बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि कमरे में बैठकर हाथ पांव सुन्न हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह आदेश दिए हैं। इस दौरान स्कूलों में टूटे दरवाजे, खिड़कियां, जाम दरवाजे, रोशनदान कवर करवाए जाएंगे। इसके अलावा जहां आवश्यकता है वहां पर्दें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूलों को यह काम चार से पांच दिन में पूरे करवाने होंगे। इसके अलावा बिना धूप के खुले में विद्यार्थियों को ज्यादा देर न बैठाने के लिए भी कहा गया है। चूंकि धूप के बिना खुले में बैठने से सर्दी लगने की संभावना ज्यादा है। इसमें कोताही बरतने वाले प्राचार्य, प्रभारी व मुखिया से जवाब मांगा जाएगा। इसके लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


खंड अधिकारी करेंगे निगरानी
स्कूलों में सर्दी से बचाव प्रबंधों की निगरानी खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और कक्षाओं में विद्यार्थियों के बचाव के लिए प्रबंधों का मुआयना करेंगे। यदि इस दौरान कहीं कमियां मिलती हैं तो उन्हें दूर करवाया जाएगा। खंड अधिकारी अपने क्षेत्र में सभी स्कूलों के प्रबंध पूरे करवाना सुनिश्चित करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा हालात खराब
शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में ज्यादा हालात खराब हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्कूल ऐसे हैं, जहां दरवाजे नहीं हैं या फिर टूटे हुए हैं। कहीं पर्दे लगाकर काम चलाया जा रहा है। ऐसे सभी स्कूलों को प्राथमिकता से कक्षाओं में दरवाजे लगाने, खिड़कियां ठीक करवाने, खिड़कियों के पल्ले व दरवाजे, दीवार के खुले भाग बंद करवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह सभी काम स्कूल प्रभारियों व मुखियाओं द्वारा चार से पांच दिन में पूरे करवाने होंगे।


स्कूलों में विद्यार्थियों को सर्दी से बचाने के लिए सभी प्रबंध करने के लिए कहा गया है। इस दौरान स्कूलों व कक्षाओं में जो आवश्यक काम होने वाले हैं उन्हें पूरे करने के आदेश दिए गए हैं। जिन स्कूलों में ऐसी अव्यवस्था मिलेगी उनसे जवाब तलबी की जाएगी।

- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed