फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Illegal encroachment removed from major markets of the city

शहर के प्रमुख बाजारों से हटवाया अवैध अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from major markets of the city
नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पुरानी सब्जी मंडी से कमेटी चौक और यहां से नेहरू पैलेस मार्केट तक दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया और छह लोगों के चालान किए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से कमेटी चौक से जीटी रोड तक सड़क को जाम मुक्त बनाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई हुई है। जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से पुरानी सब्जी मंडी में पार्किंग की व्यवस्था भी बनाई गई थी। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से सड़कों पर वाहन खड़ा कर देते हैं। वहीं दुकानों के आगे सड़क तक रेहड़ियां खड़ी होने व अतिक्रमण से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो जाता है। कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने दुकानदारों से अपील की कि प्रशासन की मुहिम में व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। टीम में नगर निगम के स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढ़ी, एसआई मंदीप सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के ट्रिगर मास्टर गुरदेव सिंह, सहयोगी राजेश, अभिषेक, रवि सौदा व रामपाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed