फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   IIT student certificate 10th and 12th

आईटीआई पास विद्यार्थियों को १०वीं व १२वीं का सटिंफिकेट लेने को देनी होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
IIT student certificate 10th and 12th
आईटीआई से पासआउट विद्यार्थी लैंगुएज सब्जेक्ट की परीक्षा देकर 10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मार्च-2020 में होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सरकारी आईटीआई में कम फीस पर हाथ का हुनर और अलग-अलग क्षेत्र में टेक्निकल ज्ञान पाने को 8वीं और 10वीं के बाद काफी विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। ट्रेड पास करने के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दसवीं-बारहवीं की पढ़ाई अलग से करनी पड़ती थी। इसमें स्टूडेंट्स का समय और धन खर्च के साथ कौशल भी प्रभावित होता था। वहीं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को भी अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती थी। इस पर केंद्र सरकार के 2016 में जारी किए आदेशों पर हरियाणा की आईटीआई में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब आईटीआई पास विद्यार्थी लैंगुएज सब्जेक्ट की परीक्षा देकर 10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह है परीक्षा का प्रारूप
आईटीआई पास करने वाले विद्यार्थियों को हिंदी-अंग्रेजी की परीक्षा देने पर 8वीं की योग्यता वाली ट्रेड पर 10वीं और हिंदी या अंग्रेजी में कोई एक विषय की परीक्षा साथ में देने पर 10वीं की योग्यता वाली ट्रेड पर 12वीं प्रमाण पत्र दिया जाता है। इन प्रमाण पत्रों को भी 10वीं व 12वीं परीक्षा के समकक्ष मान्यता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष की ट्रेड पर अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र जरूरी
आईटीआई के प्रिंसिपल बलदेव सगवाल ने बताया कि बोर्ड की नोटिफिकेशन के अनुसार, दो वर्ष तक के कोर्स वाली ट्रेड के पासआउट विद्यार्थी ही 10वीं व 12वीं के प्रमाण पत्र को लेकर होने वाली परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। जबकि एक वर्ष के कोर्स वाले विद्यार्थियों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र का होना जरूरी है, तभी उन्हें इस परीक्षा के लिए पात्र माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed