फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If you come to office late then leave will be recorded

Karnal News: देर से दफ्तर आए तो दर्ज होगा अवकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
If you come to office late then leave will be recorded
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल।
अब सरकारी कार्यालयों में देरी से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी यानी अवकाश लगाया जाएगा। सभी को बाॅयोमेट्रिक मशीन के जरिए हाजिरी दर्ज करानी होगी। इसके लेकर सोमवार को डीसी उत्तम सिंह ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर निर्देश दिए। इसकी समीक्षा आने वाले दिनों में की जाएगी। जो भी कर्मचारी देरी से दफ्तर आएगा उसका अवकाश दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हुए हैं। सभी कर्मचारी जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) के माध्यम से अपनी बाॅयोमेट्रिक बनवाना सुनिश्चित करें और जिन संस्थानों में बाॅयोमेट्रिक मशीन नहीं है वहां मशीन लगवाना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस कार्य की निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यालयों में देर से आने वाले कर्मचारियों का अवकाश दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के सभी खंड व उपमंडल स्तर के सभी कार्यालयों में भी ये मशीनें लगाई जाएं। उन्होंने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी बायोमेट्रिक मशीन लगवाई जाए ताकि सभी पटवारी और ग्राम सचिव एक निर्धारित स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, नगर निगम आयुक्त डॉ वैशाली शर्मा, एसडीएम अनुभव मेहता, सीटीएम मोनिका, डीडीपीओ कंचनलता, डीआरओ मनीष यादव, डीआईपीआरओ मनोज कौशिक, जिला रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक, जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed