फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If single use plastic is found, a challan of Rs 25,000 will be issued: Dr. Vaishali Sharma

सिंगल यूज प्लास्टिक मिला तो होगा 25 हजार का चालान : डॉ़ वैशाली शर्मा

Wed, 10 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 10 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
If single use plastic is found, a challan of Rs 25,000 will be issued: Dr. Vaishali Sharma
127....लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते नगर निगम अधिकारी। प्रवक्ता
करनाल। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के चारों जोन में चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत मंगलवार को माता प्रकाश कौर वाणी एवं श्रवण नि:शक्त जन कल्याण केंद्र और विभिन्न धार्मिक स्थानों में सफाई की। निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि जांच के दौरान किसी दुकानदार के पास सिंगल यूज प्लास्टिक पाया जाता है, तो उस पर नियमानुसार 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर के चारों जोन में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गांव सैदपुरा, कैलाश व मंगलपुर, शक्ति पुरम, चौधरी कॉलोनी, राम नगर व प्रेम नगर में अभियान के तहत साफ-सफाई की गई है। उन्होंने दुकानदारों को चेताते हुए कहा कि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक की ब्रिकी व प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थानों में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सेक्टर-7 स्थित श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर, सेक्टर-14 पार्ट-2 स्थित गुरूद्वारा संत बाबा गोला जी तथा राम नगर स्थित हनुमान मंदिर व श्री सनातन धर्म मंदिर व उसके आस-पास की साफ-सफाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed