{"_id":"68c47e86e8864bde5800b4f1","slug":"if-polythene-is-found-in-the-office-or-officers-vehicle-then-action-will-be-taken-karnal-news-c-18-knl1008-737185-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार्यालय या अधिकारी की गाड़ी में पॉलिथीन मिली तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार्यालय या अधिकारी की गाड़ी में पॉलिथीन मिली तो कार्रवाई
विज्ञापन
123.... नगर निगम कार्यालय के सभागार में बैठक को संबोधित करती नगर निगम आयुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम अधिकारियों ने एक बार फिर से निगम को कचरा मुक्त कार्यालय यानी जीरो वेस्ट ऑफिस घोषित करने की मुहिम शुरू की है। सबसे पहले सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश जारी किया है कि निगम कार्यालय में पॉलीथिन, प्लास्टिक बोटल, कप, गिलास का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अधिकारियों की गाड़ी में प्लास्टिक बोटल, पॉलीथिन या सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुएं नहीं मिलनी चाहिएं। ऐसा सामान मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। टीमें समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगी। होमगार्ड्स को भी निर्देश हैं कि कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों के पास सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तु नहीं होनी चाहिए। इसके आधार पर 17 सितंबर को निगम को जीरो वेस्ट कार्यालय घोषित किया जाएगा।
इस संबंध में शुक्रवार को निगम आयुक्त ने अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त अभय सिंह और अधीक्षण अभियंता पुनीत कुमार के साथ बैठक की। आयुक्त ने बताया कि बीते दिसंबर में निगम कार्यालय को जीरो वेस्ट ऑफिस और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कार्यालय घोषित किया गया था लेकिन अब की बार हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत इसमें और सुधार किए जाने की आवश्यकता है। जिसे लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। आगामी बुधवार को औपचारिक रूप से दोबारा जीरो वेस्ट कार्यालय और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कार्यालय घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
अबकी बार रखे जाएंगे पांच डस्टबिन
निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि सफाई शाखा की टीम को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर में पांच प्रकार के डस्टबिन रखे जाएं। प्रत्येक कमरे में हरे व नीले रंग का डस्टबिन हो ताकि गीला-सूखा कचरा अलग-अलग हो सके। तीन डस्टबिन क्रमश: लाल व काला कार्यालय परिसर में किसी भी उपयुक्त स्थान पर रखे जा सकते हैं जबकि पीला डस्टबिन महिला शौचालय के अंदर रखा जाना अनिवार्य है। कार्यालय से निकलने वाले गीले कचरे को परिसर में ही पिट या ड्रम स्थापित करके या मटका विधि से खाद बनाने का कार्य किया जाए। इलेक्ट्रिक या इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट के लिए कार्यालय परिसर में उपयुक्त स्थान पर एक अलग काले रंग का डस्टबिन रखा जाए। कूड़े के निस्तारण का पूर्ण रिकॉर्ड भी रखा जाए। हानिकारक कचरा जैसे कि ब्लेड, धारदार वस्तुएं, टूटा हुआ कांच, किसी भी केमिकल के यूज्ड कंटेनर आदि लाल रंग के डस्टबिन में रखा जाए। बॉयोमेडिकल वेस्ट पीले रंग के डस्टबिन के रखा जाए।