फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   icu facility started early in civil hospital

नागरिक अस्पताल में बनेगा दस बैड का आईसीयू वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
icu facility started early in civil hospital
नागरिक अस्पताल में अब आईसीयू के मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा। दस बेड के आईसीयू वार्ड के लिए नागरिक अस्पताल को मंजूरी मिल गई है। इस सुविधा का यहां सालों से इंतजार था। अस्पताल के अधिकारियों ने आईसीयू वार्ड को बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इससे पहले नागरिक अस्पताल में आईसीयू वार्ड की सुविधा नहीं थी। हालांकि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में आईसीयू वार्ड है लेकिन वहां बेड की कमी के चलते नागरिक अस्पताल के मरीजों को चंडीगढ़ या रोहतक पीजीआई रेफर किया जाता था या परिजनों द्वारा मरीजों को किसी प्राइवेट अस्पताल में ही दाखिल कराया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नागरिक अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को आईसीयू वार्ड में दाखिल किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में देने पड़े है हजारों रुपये।
गंभीर मरीजों को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले जाते हैं। वहां पर उन मरीजों को आईसीयू वार्ड में रखा जाता है। जहां पर प्रतिदिन का किराया हजारों रुपये में होता है। हर अस्पताल का अलग-अलग रेट है। ऐसे में मरीज के परिजनों को काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में आईसीयू वार्ड के शुरू होने पर मरीजों को काफी फायदा होगा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जिले में रोज औसतन तीन हादसे होते हैं जिनमें एक मौत और दो घायल होते हैं जिन्हें ज्यादातर रेफर करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में रोज लगभग 1500 से अधिक की ओपीडी है।
विज्ञापन

अस्पताल में दस बेड का आईसीयू वार्ड बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल गई है। कंपनी का चयन किया गया है। जल्द टेंडर भी कर दिया जाएगा।
-डॉ. पीयूष शर्मा, पीएमओ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed