फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husband's long life and well being sought blessings of fasting

व्रत कर मांगी पति की लंबी उम्र व सलामती की दुआ

Tue, 22 Oct 2013 10:24 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 22 Oct 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
Husband's long life and well being sought blessings of fasting
सुहागिनों ने मंगलवार को करवा चौथ का व्रत कर अपने पति की लंबी उम्र व सलामती केे लिए दुआ मांगी। दिनभर घरों में रौनक रही तो बाजार भी गुलजार रहे। महिलाओं ने करवा चौथ के उपलक्ष्य में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


सबसे अधिक चांदी मेहंदी वालों ने कूटी और मनमाने दाम वसूले। वहीं, गिफ्ट गैलरी और जौहरी के यहां भी सुबह से शाम तक खरीदारी के लिए तांता लगा रहा। सुहाग की सलामती का प्रतीक करवा चौथ का व्रत पूरे जोश और जश्न के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सुबह से ही करवा चौथ की तैयारियां आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन


कई दिनों से चल रहे आयोजन का यह अंतिम पड़ाव था। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद पूजा पाठ किया और इसके बाद दोपहर में देवी की कथा सुनी। मान्यता है कि कथा सुनने से महिलाओं के सुहाग की रक्षा होती है और उनकी सलामती बनी रहती है। इसके बाद शाम करीब चार बजे महिलाओं ने जलपान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा के दौरान महिलाओं ने घर की बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मान के तौर पर उपहार भेंट किए। देर रात चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने व्रत का समापन किया और पति से आशीर्वाद लिया। नई नवेली दुल्हनों का व्रत खास रहा।

पहली बार व्रत करने वाली नवविवाहिताओं ने पतियों से मनचाहा उपहार लिया तो दिनभर खूब जश्न मनाया। कई स्थानों पर महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूसरी ओर बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक रौनक छाई रही। हर दुकान पर खरीदारी करने वालों की धूम मची हुई थी।

सबसे अधिक भीड़ शहर में जौहरी, कपड़ा और गिफ्ट गैलरी वालों के यहां रही। मेहंदी वालों की कई दिनों से हो रही चांदी का कारोबार मंगलवार को पीक पर रहा।

करवा चौथ पर जेसीआई ने मनाया जश्न
जेसीआई महिला विंग की ओर से करनाल क्लब में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। महिलाआें ने कार्यक्रम को वैडिंग थीम का नाम दिया। उत्सव के दौरान 75 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें 55 महिलाएं महिला विंग की, जबकि 20 महिलाएं गेस्ट के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाआें ने 16 शृंगार कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए नाचते गाते हुए मनोरंजन किया। जेसीआई की महिलाओं ने घर में बनाए गए घरेलू समान की प्रदर्शनी भी लगाई। प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी के दौरान लगाए गए स्टालों में दीपावली व करवाचौथ से संबंधित उपहार रखे गए।


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने डांस, वैडिंग व वैडिंग थीम के माध्यम से बहुत मनोरंजन किया। मौके पर जेसीआई विंग की प्रधान आरती गर्ग, आईपीसीपी आशा गोयल, सचिव मनीषा गुप्ता, सुमन गुप्ता, वीना गोयल, रेनू, कविता, उर्वशी, रसमीत, पूनम, सीमा, राज, ममता, डोली, सुमन, शिवानी, राधिका, वासू चावला व भावना कपूर उपस्थित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed