फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husband injured his wife by stabbing her

Karnal News: पति ने पत्नी को चाकू मारकर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Husband injured his wife by stabbing her
करनाल। पति ने अपनी पत्नी को घर में बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। फिलहाल घायल पत्नी का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-33 निवासी डोली ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन शादीशुदा है और अपने पति से लड़ाई-झगड़ों के कारण पिछले दो साल से अलग रहती है। सात दिसंबर को तनु के पति नितेश ने उसे सुबह से कई बार फोन करके घर पर बुलाया। उसकी बहन उसके कहने पर घर पर चली गई। उसके घर जाने के करीब एक घंटे बाद उसकी बहन का पति नितेश उनकी दुकान पर आया तो उसने उससे बहन के बारे में पूछा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर उसने उसके हाथ में खून लगा देखा तो वह डर गई। उसने कहा कि वह उसे चाकू मार कर आया है वह उसे से मार देगा। जिसके बाद वह डर के मारे वहां से भाग निकली। बाद में उसे पता चला कि उसकी बहन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed