फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   husband and wif died in a froud case

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
husband and wif died in a froud case
विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर-4 क्षेत्र से पकड़े आरोपी सुशांत सिटी निवासी जसबीर और उनकी पत्नी ममता से पूछताछ में तीन मामलों का खुलासा हुआ है। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें छह दिन के रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी जसबीर धोखाधड़ी के ऐसे पांच मुकदमों में भगोड़ा भी घोषित है। दोनों आरोपी धोखाधड़ी करने के बाद से ही फरार चल रहे थे। इस पर पुलिस ने एक मई को 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को विदेश भेजने व वहां नौकरी दिलवाने की गारंटी के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। जिस देश भेजने की डील करते थे, उस देश का फर्जी वीजा व फर्जी टिकट लोगों को देते थे। जैसे ही व्यक्ति विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचता तो आरोपी किसी बहाने से यह कह देते थे कि टिकट रद हो गया है। हम आपको अभी दूसरे देश भेज देते हैं और वहां से हम आपको उसी देश भेज देंगे। -ब्यूरो
विज्ञापन

कई देशों में घूमा कराते थे पैसे खर्च...
सीआईए 02 टीम के एएसआई मनोज कुमार की अध्यक्षता में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी लोगों को ऐसे ही अलग-अलग कई देशों में घुमाते रहते थे और उसके पैसे खर्च करवाते रहते थे। आखिरी में वह व्यक्ति कई देशों में घूम फिरकर आरोपियों की मंशा भांपकर वापस स्वदेश लौट आता था और आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगता था लेकिन आरोपी यहां भी लोगों से धोखाधड़ी करते और चेक थमा देते थेे। ये लोग बैंक में चेक लगाते तो वे बाउंस हो जाते थे। फिर जब दोबारा पैसे मांगते तो उन्हें धमकी मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीन मामलों का खुलासा..
1. 13 मई 2020 को सेक्टर-4 निवासी अनिता ने शिकायत पर मामला दर्ज हुआ कि आरोपी जसबीर व ममता ने लड़के पंकज को आस्ट्रेलिया भेजने की बजाय टिकट व वीजा रद होने की झूठी कहानी बनाकर उसे अन्य देशों में घुमाया। फिर वापस घर छोड़ दिया और दो लाख रुपये हड़पे।
2. 14 मई 2020 दीपक मलिक निवासी रमेश नगर पानीपत की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। इसमें दोनों आरोपियों के अलावा सुभाष और उनकी पत्नी जयश्री निवासी गांव सिवाह पानीपत दीपक को न्यूजीलैंड भेजने की बजाय टिकट व वीजा रद होने झूठी कहानी बना कर उसे भी अन्य देशों में घुमा फिराकर वापस छोड़ दिया और 14 लाख रुपये हड़प लिए।

3. 15 मई 2020 को अर्चना निवासी शास्त्री नगर की शिकायत पर जसबीर व उसकी पत्नी पर लड़की को विदेश भेजने के नाम पर 13.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed