फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Humidity relieves sweat during the day, relief from strong wind at night

दिन में उमस ने छुड़ाए पसीने, रात को तेज हवा से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Humidity relieves sweat during the day, relief from strong wind at night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार दोपहर तक बादल छाये रहे, लेकिन घुटन व उमस भरा वातावरण बनने से लोग घरों में भी बेचैन रहे। दोपहर बाद घरों से बाहर काम के लिए निकले लोगों को कड़ी धूप ने झुलसाया। देर शाम तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। अचानक हवा की रफ्तार अधिक हो जाने के कारण शहर में खाली मैदानों में बिखरी पड़ी पॉलिथीन व धूल उड़ने लगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी बादल छाने और तेज हवा चलने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 18 से 22 अप्रैल तक मौसम साफ रहने और तापमान में फिर धीरे-धीरे वृद्धि की संभावना है।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41.0 व न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्र्दता सुबह 70 व दोपहर 29 प्रतिशत रही। वाष्प दाब सुबह 22.9 व दोपहर को 16.8 एमएम रहा। हवा की औसत गति 4.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 व न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 16 मई को अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

आगामी तापमान का पूर्वानुमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
17 मई 39.0 29.0
18 मई 40.0 28.0
19 मई 41.0 27.0
20 मई 41.0 28.0
21 मई 42.0 29.0
22 मई 41.0 28.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed