फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Humidity has caused trouble, chances of rain again from 17th

Karnal News: उमस ने किया परेशान, 17 से फिर बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Humidity has caused trouble, chances of rain again from 17th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। 16 सितंबर तक मानसूनी गतिविधियां मंद रहने की संभावना है लेकिन 17 सितंबर से एक बार फिर सक्रियता दिख सकती है। इस बीच बिखरे बादलों से कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है। वीरवार को भी लगातार तीसरे दिन मौसम का मिजाज खुश्क रहा। दोपहर को बादलों की आवाजाही बनी रहने व हवा में नमी की मात्रा होने के कारण उमस की स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीएसएसआर आई की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सितंबर के प्रथम सप्ताह में 110.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है, हालांकि पिछले साल इस पूरे माह में 180.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ़ श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने होने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों और हिमालय की तलहटियों की तरफ चलने से राज्य में मानसून की सक्रियता में 16 सितंबर तक कमी बने रहने की संभावना है। जिसके कारण राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर क्षेत्र के जिलों (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है लेकिन राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर) तथा दक्षिणी क्षेत्र के जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल) जिलों में वातावरण में नमी की अधिकता व तापमान में हल्की बढ़ोतरी से बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 16 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed