फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   How to overcome the fire

आग पर काबू पाने में निकल रहा दम, 25 फायरब्रिगेड की है जरूरत, 20 से चला रहे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
How to overcome the fire
अधूरे संसाधनों से आग पर काबू पाने में दमकल विभाग का दम निकल रहा है। न तो विभाग के पास जरूरत के अनुसार फायरब्रिगेड हैं और न ही स्टाफ। जिले में फसल के सीजन में लगने वाली आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए 25 फायरब्रिगेड की जरूरत है, लेकिन विभाग 20 गाड़ियों से ही काम चला है।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी और फसल कटाई के साथ ही खेतों में आग लगने की घटनाओं में तेजी आई है। रोजाना अलग-अलग गांवों से औसतन 8 से ज्यादा घटनाओं की सूचना करनाल केंद्र पर आने लगी है। अप्रैल के अंत तक यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ेगा। उस समय में हर जगह फायरब्रिगेड का समय पर पहुंच पाना भी मुश्किल होगा। इधर विभाग ने आगामी हालात को देखते हुए तीन अस्थायी स्टेशन भी बना दिए हैं, ताकि समय पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचे। 20 फायरब्रिगेड में से 10 को ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया हुआ है। विभाग के जिले सात स्थायी स्टेशन हैं। इनमें पांच स्टेशन ग्रामीण क्षेत्र के हैं। घरौंडा, तरावड़ी और असंध में दो-दो व इंद्री और नीलोखेड़ी में एक-एक गाड़ी है। इसके अलावा करनाल के दो स्टेशनों पर 9 गाड़ी हैं। इसके अलावा तीन गाड़ी निगदू, निसिंग और पाढ़ा में बने अस्थायी स्टेशन पर लगाई गई हैं।
विज्ञापन

हालात : नियम से कोसो दूर है व्यवस्था..
1. फायरब्रिगेड : नियम के अनुसार, आग के घटनास्थल पर सूचना मिलते ही पांच से सात मिनट में फायरब्रिगेड पहुंचनी चाहिए। इसके लिए हर 15 किलोमीटर की दूरी पर फायर स्टेशन होना चाहिए, लेकिन करनाल में यह नियम व्यवस्था से कोसों दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. फायरकर्मी : नियम के अनुसार, एक गाड़ी पर छह कर्मचारियों का स्टाफ होना चाहिए यानी तीन शिफ्ट में एक गाड़ी के लिए कुल 18 कर्मचारी होने चाहिए। ऐसे में जिले की 20 गाड़ी पर तीनों शिफ्ट के हिसाब से 360 कर्मचारियों की जरूरत है। जबकि विभाग के पास 179 फायर कर्मी ही हैं।
मांग : फायरब्रिगेड की संख्या और पानी का इंतजाम करे सरकार
शहर में फायर स्टेशन के अलावा फायरब्रिगेड के लिए कहीं पर पानी भरने की भी व्यवस्था नहीं है। किसान नेता रतन मान का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर आग पर काबू पाने में देरी होने के कारण किसानों का नुकसान हो जाता है। सरकारी को गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अलावा शहर में भी कई जगहों पर पानी भरने की व्यवस्था होनी चाहिए।

अप्रैल माह में इस दिन इतनी हुई घटनाएं-
तिथि घटनाएं
01 अप्रैल 06
02 अप्रैल 02
03 अप्रैल 09
04 अप्रैल 03
05 अप्रैल 07
06 अप्रैल 04
07 अप्रैल 09
08 अप्रैल 07
09 अप्रैल 13
10 अप्रैल 05
11 अप्रैल 10
12 अप्रैल 07
13 अप्रैल 14
14 अप्रैल 07
कुल 103
आग लगने पर 101 नंबर के अलावा इन नंबरों पर भी दे सकते हैं सूचना-
स्टेशन फोन नंबर
सेक्टर-4 0184-227799, 2201101
जुंडला गेट 0184- 2253799
तरावड़ी 01745-244101
नीलोखेड़ी 01745-245098
इंद्री 0184-2382193
घरौंडा 01748- 251470
असंध 01749- 279211
तीन गाड़ी कंडम खड़ी हैं, दो गाड़ियां नई आने की उम्मीद है। छोटी-बड़ी गाड़ियों के अलावा आठ फायर बाइक भी हैं। करनाल के हिसाब से हाईड्रॉलिक प्लेटफार्म 42 मीटर, एक फाम टेंडर और दो वाटर बाउजर की और जरूरत है। हमारा प्रयास रहता है कि हर घटना पर तुरंत पहुंचे और आग पर काबू पाए। -नरेंद्र सिंह, फायर अफसर करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed