{"_id":"690a55b45f12a659960aba9e","slug":"hosts-dominate-beat-faridabad-in-mens-and-womens-categories-karnal-news-c-18-knl1008-773725-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेजबान का दबदबा... पुरुष-महिला वर्ग में फरीदाबाद को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेजबान का दबदबा... पुरुष-महिला वर्ग में फरीदाबाद को हराया
Wed, 05 Nov 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित चार दिवसीय 57 वीं फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कर्ण स्टेडियम और मधुबन पुलिस अकादमी के वच्छेर स्टेडियम में मुकाबले हुए। पहले दिन मेजबान टीम का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग में करनाल की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 3-0 से हराया। महिला वर्ग में करनाल ने फरीदाबाद को 3-2 से मात दी।
प्रतियोगिता के पहले दिन दोनों वर्गों में चार मुकाबले खेले गए। करनाल और फरीदाबाद के मैच के दौरान जब फरीदाबाद की टीम का खिलाड़ी गोल मारने का प्रयास कर रहा था, तो करनाल की टीम के गोलकीपर के साथ उसकी टक्कर हो गई और वह चोटिल हो गया। डॉक्टरों की टीम ने खिलाड़ी का मौके पर उपचार किया। कर्ण स्टेडियम के फुटबॉल कोच पुनीत ने बताया कि पुरुष व महिला वर्ग के मुकाबले सुबह 10 बजे शुरू हो गए थे। शाम को 6 बजे तक चले। प्रतियोगिता में कुल 21 टीमें भाग ले रही है और सभी के रहने की व्यवस्था संघ की ओर से की गई है।
करनाल टीम के खिलाड़ी कौशल ने बताया कि सरकार की ओर यह काफी अच्छी पहल है। ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हर साल होना चाहिए। 15 साल के बाद हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर प्रदेश स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। खिलाड़ियों को अगले स्तर पर जाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष वर्ग
फतेहाबाद ने कैथल को 6-1 से हराया
जींद ने बिजली निगम हिसार को 16-0 से हराया
महिला वर्ग
रोहतक ने रेवाड़ी को 4-1 से हराया
शाह सतनाम जी सिरसा ने यमुनानगर को 5-3 से हराया
सोनीपत ने चरखी दादरी को 6-2 से हराया