फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hopes will be fulfilled, becoming a district will open doors of development in Assandh area

Karnal News: उम्मीद होगी पूरी, जिला बनने से खुलेंगे असंध क्षेत्र में विकास के द्वार

Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Hopes will be fulfilled, becoming a district will open doors of development in Assandh area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। असंध को जिला बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र से जितने भी विधायक रहे हैं, चाहे वह कांग्रेस के शमशेर सिंह गोगी हों, पंडित जिले राम और सरदार बक्शीश सिंह हों या फिर मौजूदा विधायक योगेंद्र राणा हों, सभी ने असंध को जिला बनाने की मांग को उठाया है। अब हरियाणा दिवस पर सरकार, इस मांग को गंभीरता से लेकर उसे पूरा कर सकती है। असंध के हर वाशिंदे को यही उम्मीद है। क्योंकि इस बार सत्ता पक्ष ने भी विधानसभा में ये मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि असंध के जिला बनने से विकास के द्वार खुल जाएंगे।

जिला बनना ही चाहिए

सुमन देवी सालवन का कहना है कि उनका गांव करनाल जिले में सबसे बड़ा गांव है और यह जिले से 45 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। असंध जिला बनता है तो उनका गांव 10 किलोमीटर की दूरी पर पड़ने के कारण लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। करनाल की भीड़ भी कम हो जाएगी। क्योंकि हजारों की संख्या में लोग छोटे-बड़े वाहन लेकर दूरदराज से जिले में जाते हैं।
विज्ञापन


होगा चहुंमुखी विकास

सालवन निवासी ब्लाॅक समिति के सदस्य जयमल पहलवान का कहना है की असंध जिला बन जाए तो यहां का चहुंमुखी विकास होगा और हलके को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ-साथ और भी ब्लॉक समिति के दफ्तर बनने के अवसर खुल जाएंगे। जिले में जिला परिषद का एक अध्यक्ष बनने का अवसर भी मिल पाएगा। नागरिकों की असंध को जिला बनाने की मांग पूरी होनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनी जाएगी आवाज

बल्ला निवासी बलजीत सैनी का कहना है कि असंध जिला बनने से हलके में विकास कार्य बढ़ेंगे। दूरदराज में नौकरी कर रहे लोगों के लिए भी अपने जिले में आने के अवसर खुल जाएंगे। जिला बनने के साथ-साथ अनेकों दफ्तर व सरकार के निर्धारित अधिकारी बैठने से नौकरियां व रोजगार मिलने के भी अवसर मिलेंगे। यह मांग काफी दिनों से चली आ रही है। सरकार पर पूरा यकीन है कि इस बारे आवाज सुनी जाएगी।
महिलाओं को भी लाभ
सालवन की समाजसेवी सुनीता का कहना है कि जिले की दूरी नजदीक होने के कारण आने-जाने में भी सुविधा हो जाएगी। दूर होने पर अकेली महिलाओं को काफी दिक्कतें आती हैं। नजदीक होने से वह बस में जाकर अपने दफ्तर के कार्य को कर सकती हैं। दूर होने से उनको अपने साधन से जाना पड़ता है। जिससे खर्च भी ज्यादा हो जाता है। जिला बनने से महिलाओं को काफी लाभ होगा।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
गोली गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप का कहना है कि जिला बनने से विकास कार्य के साथ-साथ सभी किसान, मजदूर, दुकानदार को लाभ मिलेगा। किसानों की जमीन के भाव बढ़ जाएंगे। गरीब-मजदूरों को रोजगार करने के लिए अपने शहर में कार्य मिल जाएगा। छोटे-बड़े दुकानदारों और कारीगरों के लिए काम के अवसर बढ़ जाएंगे। इस बारे में मांग पूरी होने की उम्मीद है।

घटेगी 30 किमी की दूरी
कुरलन निवासी सतवीर सतिया का कहना है कि ज्यादातर किसानों को शहर में खाद, बीज, दवाई, घर के समान के लिए जाना पड़ता है। अगर उनका जिला असंध बन जाए तो ज्यादा दूर नहीं जाना होगा। असंध 16 किलोमीटर की दूरी पर है। करनाल 30 किलोमीटर की दूरी पर पड़ने के कारण उन्हें काफी दूरी तय करनी पड़ती है। लोगों की इस जायज मांग को इस बार सरकार मान सकती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed