फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   High cutoff of B.Com in women's college

Karnal News: महिला कॉलेज में बीकॉम की कटऑफ ऊंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
High cutoff of B.Com in women's college
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए दूसरी वरीयता सूची भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी कर दी गई है। इस सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, वे 23 जुलाई की शाम 5 बजे तक पोर्टल पर ऑनलाइन फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेजों को कई कोर्स की सभी सीटें भरने की उम्मीद है।

दाखिले के दूसरे चरण में भी पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में बीएससी आईटी और राजकीय महिला महाविद्यालय में बीकॉम की कटऑफ सबसे ऊंची रही है। अन्य कॉलेजों में कहीं बीबीए तो कहीं बीए की कटऑफ सबसे ऊंची गई है। राजकीय पीजी कॉलेज में बीएमसी की कटऑफ सबसे नीचे 34 रही तो वहीं निगदू के राजकीय कॉलेज में आवेदन कम होने के कारण बीकॉम की दूसरी मेरिट सूची लगी ही नहीं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि जिन विद्यार्थियों का दूसरी मेरिट सूची में नंबर आया है वे विद्यार्थी निर्धारित समय में फीस जमा कराते हुए अपनी सीट को जरूर पक्का करें। जिले के 20 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जहां अब तक कुल 25 हजार से ज्यादा आवेदन फार्म आए हैं। जबकि जिले के कॉलेजों में 12793 सीटों पर दाखिला दिया जाना है और कक्षा 12वीं की परीक्षा 20701 विद्यार्थियों ने पास की है। पहले चरण में महज 35 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हो पाए। शेष 65 प्रतिशत सीटों पर अब दूसरे चरण में भरा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार, स्नातक में दाखिले के लिए इस बार दो ही चरण होंगे। 23 जुलाई तक फीस जमा की जाएगी। इसके बाद 24 जुलाई से विभाग की ओर से कक्षाएं शुरू करने की योजना है। वहीं दोनों चरणों के बाद जो सीटें रिक्त बच जाएंगी, उन पर ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला दिया जाएगा। 25 जुलाई से पोर्टल को दोबारा खोलते हुए ओपन काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।


जिन विद्यार्थियों का दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आया है। वे फीस जमा कराते हुए दाखिला कराएं। ओपन काउंसिलिंग के दौरान इस मेरिट लिस्ट को मान्यता नहीं दी जाएगी। ओपन काउंसिलिंग के समय केवल रिक्त बची सीटों पर ही दाखिला होगा। पहले चरण में हमारे कॉलेज में 54 प्रतिशत सीटें भरी हैं। - डॉ. दीपक शर्मा, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed