{"_id":"6712fdde4b96f7a5e706e417","slug":"helpless-nandi-dies-due-to-sharp-weapon-attack-karnal-news-c-18-knl1008-501580-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धारदार हथियार के वार से बेसहारा नंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धारदार हथियार के वार से बेसहारा नंदी की मौत
Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मधुबन के समीप ऊंचा समाना गांव में शुक्रवार की अलसुबह गांव के किसी व्यक्ति ने बेसहारा सांड (नंदी) के पेट पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे सांड की मौत हो गई। मामले सूचना मिलते ही बजरंग दल व गोरक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई। पुलिस ने लोगों को समझाकर नंदी के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घरौंडा के गोरक्षक साहिल ने बताया कि उसके पास सुबह 11 बजे गांव के एक व्यक्ति का फोन आया कि किसी ने नंदी पर धारदार हथियार से हमला किया है। सूचना मिलते ही वह और टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। जब तक वह पहुंचे तब तक नंदी की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस प्रशासन पहले ही मौजूद था और जेसीबी से गड्ढा कर नंदी के शव को दफनाने की तैयारी की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि प्रशासन की सहायता से नंदी के शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया। मधुबन थाने के जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी की गांव के किसी व्यक्ति ने नंदी को घायल कर दिया है, लेकिन टीम मौके पर पहुंची तो नंदी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। नंदी के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।