फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Heat wave till afternoon, relief from drizzle in the evening

Karnal News: दोपहर तक तपिश से आफत, शाम को बूंदाबांदी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Heat wave till afternoon, relief from drizzle in the evening
माई सिटी रिपोर्टरकरनाल। बुधवार सुबह चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन शाम को तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी व कहीं हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम के इस बदलाव से तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। हालांकि पिछले साल 14 जून को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी 18 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इसमें हवा की गति 19 से 21 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।
विज्ञापन


केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) के मौसम परीक्षक के अनुसार ये दिन मौसम में बदलाव के ही हैं। 14 जून 2022 को भी मौसम में परिवर्तन देखा गया है, उस दिन भी तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन 14 जून को मौसम पिछले साल की अपेक्षा गर्म है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि आंकड़ा दिन में 2.20 बजे तक है। शाम को आसमान में बादल छाने और हवाओं में तेजी के साथ तापमान में और गिरावट आई है, जिससे शाम को मौसम सुहाना हो गया है। सुबह से धूप में तेजी होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। पिछले छह दिनों से लगातार तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। जिसका सीधा असर यातायात व बाजारों पर भी पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। यही कारण है कि दोपहर को बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। दुकानदार खाली बैठे नजर आते हैं। गर्मी से लोग बेहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन


इधर लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए निर्मल कुटिया आदि कई संस्थाओं ने विभिन्न स्थानों पर छबीले लगाई। राहगीरों को ठंडा और मीठा जल पिलाया। एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम सेवा इकाई के वैज्ञानिकों के अनुसार अभी 18 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिससे बूंदाबांदी व हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।मूनक। बुधवार शाम करीब छह बजे बारिश होने से गर्मी में राहत मिली। बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। पिछले कई दिनों से गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था कि अचानक गरजते हुए बादल आए और मौसम को सुहाना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed