फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health workers will hit the streets on March 15 if the demands are not met

45. मांगें पूरी नहीं हुई तो 15 को स्वास्थ्य कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Health workers will hit the streets on March 15 if the demands are not met
121.. मानव सेवा संघ मे हुई स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक में उपस्थित सदस्य। - फोटो : ?????
करनाल। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मानव सेवा संघ के कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष विपिन शर्मा ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि अपनी लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। यदि अब सरकार ने जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वे 15 मार्च को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स ने किया। उन्होंने बताया कि गलत तरीके से पानीपत में हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारी पिछले 100 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। एनएचएम कर्मचारियों की वेतन विसंगति सहित अन्य मांगें लंबित हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसके विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर 15 मार्च को कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वे सिविल सर्जन के माध्यम से महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा और एमडी एनएचएम के नाम को ज्ञापन सौंपेंगे। संघ का कहना है कि अगर जल्द से जल्द कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कोई सकारात्मक करवाई सरकार द्वारा नहीं की जाती है तो कर्मचारी किसी बड़े आंदोलन को करने पर विवश होंगे। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ की तरफ से क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेला, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रभारी सोहन लाल गुप्ता और मीना ठाकुर के अलावा गौरव सहगल, सुमन रावत, बबीता, पंकज, विजय कुमार, जगत बिसला, सोमदत्त, कुलदीप आर्य, मनीष कुमार, संदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, दिनेश मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed