{"_id":"572c895e6246719f2181185442ab0f67","slug":"health-deptt-seized-illigal-clinic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापामारी
कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 09 Jan 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को शाहाबाद में अवैध रूप से चल रहे एक क्लीनिक पर छापामारी कर कार्रवाई की। बाद दोपहर पहुंची यह टीम देर रात तक कार्रवाई में व्यस्त रही और वहां से मिले आपत्तिजनक सामान को सील करके अपने साथ ले गई।
टीम के साथ पहुंची डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनीता ने बताया कि वीरवार को एलएनजेपी में एनआरएमएच की बैठक चल रही थी, जिसमें यह बात सामने आई कि शाहाबाद में एक क्लीनिक में इलाज के बाद एक महिला की मौत हुई है। जिसको स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है और मौके पर मौजूद एमडी ने छापामारी के आदेश जारी किए।
जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनीता, ड्रग इंस्पेक्टर रीतु मेहला, डॉ. केके शर्मा सहित अन्य चिकित्सकों की एक टीम में शाहाबाद पहुंची और साईं क्लीनिक पर छापा मारा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनीता ने बताया कि छापे में क्लीनिक से दवाइयां, आपरेशन का सामान तथा डिलीवरी में प्रयोग होने वाला अन्य सामान भी बरामद किया है।
डॉ. सुनीता ने कहा कि छापे में क्लीनिक से सरकारी सप्लाई भी बरामद हुई है, जोकि पूरी तरह से अवैध है। इसके अलावा टीम ने अन्य सामान भी क्लीनिक से बरामद किया है। एसएमओ डॉ. आरएल आर्य ने कहा कि अवैध रूप से क्लीनिक चलाने और डिलीवरियां करने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।