फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Head clerk called and called it Dinner will call the bat-bat

हेड क्लर्क फोन करके कहता था डिनर पर बुलाओ बल्ले-बल्ले कर दूंगा

Mon, 17 Aug 2015 01:19 AM IST
करनाल/ब्यूरो
करनाल/ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस अकादमी में अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाने वाली
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मियों में एक नाम और जुड़ गया है। अनीता, चेतना के बाद अब वुशू और बॉक्सिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी सिपाही मोनिका ने भी अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं।

मोनिका ने आरोप लगाया है कि हेड क्लर्क राजेंद्र कुमार उसे फोन करता और कहता कि मुझे डिनर पर बुलाओ तुम्हारी बल्ले-बल्ले कर दूंगा और वैसे भी कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। मोनिका के मुताबिक जब मैंने हेड क्लर्क से पूछा कि इन सब बातों का क्या मतलब है तो हेड क्लर्क ने कहां तुम समझदार हो और सब समझती हो, ये बातें हम दोनों के बीच रहेंगी किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।  एक नहीं कई बार हेड क्लर्क ने ऐसे ही फोन किए। उसके बाद मोनिका ने मोबाइल ही ऑफ कर दिया। महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि करीब एक माह पहले पांच छह महिला खिलाड़ियों ने आला अधिकारियों को लिखित शिकायत कर हेड क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पहले बास्केटबॉल की खिलाड़ी चेतना, बॉक्सिंग की रचना और अधिकारियों के खिलाफ मैदान में आ चुकी हैं।

आरोपी पुलिसकर्मी हेड क्लर्क और रीडर का तबादला
एसपी, हेड क्लर्क और रीडर से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला खिलाड़ी अनीता के मामले में एसपी को छोड़कर हेड क्लर्क और रीडर का तबादला कर दिया गया है। वहीं, चार दिन बीतने पर भी एसपी रामकुमार के खिलाफ जांच शुरू नहीं होने से पीड़िता समेत अन्य खिलाड़ियों में रोष है। उधर, निजी अस्पताल में उपचाराधीन कांस्टेबल अनीता की हालत में सुधार है। डीआईजी (एचएपी) ने आरोपी हेड क्लर्क राजेंद्र कुमार का तबादला पंचकूला और एसआई रीडर सुलतान सिंह का हिसार किया है। तबादले की पुष्टि खुद एक आरोपी ने की है। हालांकि इस मामले में कोई भी अधिकारी मीडिया के सामने बोलने को तैयार नहीं है। अनीता का कहना है कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर आरआई सिंह का कहना है कि अनीता के स्वास्थ्य में सुधार है। फिलहाल उसको दस्त की शिकायत है। अनीता की एंडोस्कोपी कराई जाएगी, उसके बाद उसको छुट्टी दी जाएगी।

पीड़िता का आरोप, आरोपी का नाम सम्मानित सूची में
अनीता ने दावा किया कि प्रदेश सरकार की ओर से विशिष्ट सेवाओं के तौर पर सम्मानित होने वाले लोगों की लिस्ट में आरोपी सुल्तान सिंह का नाम है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों के नाम राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किए गए हैं, इसमें एसआई सुल्तान सिंह का नाम भी शामिल है। हालांकि अभी उन्हें यह सम्मान मिला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed