फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana is number one in unemployment: Bajrang Garg

बेरोजगारी में नंबर वन है हरियाणा : बजरंग गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana is number one in unemployment: Bajrang Garg
करनाल। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि बेरोजगारी की दर में हरियाणा नंबर वन है। उन्होंने सेंट्रल फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के अगस्त 2021 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अगस्त तक हरियाणा में बेरोजगारी दर 35.7 प्रतिशत होना बड़ी चिंता का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा सरकार पर बेरोजगार युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। सवाल पूछते हुए कहा कि 7 साल में कितने लोगों को रोजगार दिया, प्राइवेट सेक्टर व उद्योग बंद होने से कितने लोग बेरोजगार हुए। कहा कि इस पर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने अरबों रुपये जीएसटी देकर सरकार का खजाना भरा लेकिन हरियाणा में उद्योग बंद होने से लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा की फैक्टिरियों में 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने की घोषणा करना भी गुमराह करना है। लगभग सभी सरकारी विभागों में पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार झूठी घोषणा करने की बजाय प्रदेश में बेरोजगारी खत्म करने के लिए ठोस निर्णय ले ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed