फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: HSEB ready to prevent illegal activities, eight police stations will be opened in the state

Haryana: अवैध गतिविधियों की रोकथाम को एचएसईबी तैयार, प्रदेश में खुलेंगे आठ थाने, टीमें गठित

Sat, 22 Jul 2023 09:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
गगन तलवार, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 09:21 AM IST
सार

खनन, ओवरलोड वाहन, बिजली-पानी चोरी, शराब तस्करी, अवैध निर्माण पर प्रवर्तन दस्ता कार्रवाई करेगा। करनाल में एसपी कार्यालय होगा, डीएसपी और थाना प्रभारी लगाए अलग से होगा, इनकी कार्यवाही विभाग की टीमों के समानांतर चलेगी। 

विज्ञापन
Haryana: HSEB ready to prevent illegal activities, eight police stations will be opened in the state
एचएसईबी करनाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने और जनता की जान को जोखिम में डालने वाली अवैध गतिविधियों पर अब प्रदेश में एचएसईबी (हरियाणा स्टेट इनफोर्समेंट ब्यूरो) नकेल कसेगा। यह छह सरकारी विभागों की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने वाली एक विशेष प्रवर्तन टीम होगी।
विज्ञापन


खनन, आबकारी, सिंचाई, डीटीपी, बिजली निगम और परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की तर्ज पर सरकार ने एचएसईबी का गठन किया है, जो विभागीय टीमों के समानांतर छापामारी और कार्रवाई करेगी। इसके लिए प्रदेश में आठ थाने खोले जा रहे हैं, जिनका अलग से डीएसपी और थाना प्रभारी होगा।
विज्ञापन


ये सभी आठ थाने प्रदेश के एसपी कर्ण गोयल के नेतृत्व में कार्य करेंगे, जिनका कार्यालय करनाल के सेक्टर-9 में खोला गया है। थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश भी कर दिए गए हैं। एचएसईबी छह विभागों की तरह ही उनसे अलग अपनी जांच व कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, इनमें अवैध खनन, बिजली-पानी चोरी, शराब तस्करी या नकली शराब बनाने, सरकारी संपत्तियों पर कब्जे, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के एचडीआर एक्ट, अवैध कालोनियां काटने, खनन और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करना शामिल रहेगा। ब्यूरो

विभागों में लगे पुलिसकर्मी वापस बुलाए
खनन, बिजली निगम, आबकारी, डीटीपी, सिंचाई विभाग और आरटीए टीम अपने विभाग संबंधित जांच और कार्रवाई के कार्य करती है। इसके लिए पुलिस के कर्मचारियों को विभागों में अलग से लगाया गया था, जिन्हें अब वापस बुला लिया गया है। अब एचएसईबी का गठन होने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस विंग में लगाया जाएगा। इसके लिए उनके ट्रांसफर आर्डर भी हो चुके हैं, जो कार्य अधिकारी-कर्मचारी वहां करते थे, वे अब इस विंग में रहकर करेंगे। वापसी के बाद इन्हें नए सिरे से ड्यूटियां सौंपी जाएंगी।

इस थाने के अधीन होगा यह जिला
थाने      -   जिले
  1. अंबाला - अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र
  2. करनाल - करनाल, पानीपत
  3. रोहतक - रोहतक, झज्जर, सोनीपत
  4. रेवाड़ी - रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखीदादरी
  5. गुरुग्राम - गुरुग्राम, नूंह
  6. फरीदाबाद - फरीदाबाद, पलवल
  7. हिसार - हिसार, फतेहाबाद, सिरसा
  8. जींद - जींद, कैथल

यहां ये होंगे डीएसपी और थाना प्रभारी
अंबाला थाना का डीएसपी रविंद्र सिंह और एसएचओ निरीक्षक ओमप्रकाश, करनाल में डीएसपी नरेश कुमार और एसएचओ नवीन, रोहतक एसएचओ सुरेश कुमार, रेवाड़ी एचएचओ जयभगवान और दोनों थानों पर डीएसपी मनजीत सिंह, गुरुग्राम में डीएसपी प्रवीन मलिक और एचएसओ भूप सिंह, फरीदाबाद में डीएसपी विकास कुमार और एसएचओ दिनेश कुमार, हिसार में विक्रम नेहरा और जींद में इंद्रजीत एसएचओ व दोनों थानों पर किशोरी लाल डीएसपी लगाए गए हैं।


बिजली और पानी की चोरी रोकने के लिए प्रदेश में आठ पुलिस थाने थे। अब इनका नाम और दायित्व बदलकर एचएसईबी किया गया है। ऐसे में अब छह विभागों से संबंधित जांच और कार्रवाई संबंधित टीमें करेंगी। दायित्वों को लेकर गाइडलाइन का इंतजार है। जल्द टोल फ्री नंबर भी जारी होगा। सभी थाने एडीजीपी ममता सिंह और एसपी कर्ण गोयल के नेतृत्व में कार्य करेंगे। - नवीन, एचएचओ एचएसईबी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed