फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: CM Manohar will contest the next assembly elections from Karnal

Haryana: करनाल से ही चुनाव लड़ेंगे CM मनोहर, बोले- शीघ्र ही प्रदेश की 200 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा

Sun, 28 Jan 2024 05:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 05:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल के सामने कांग्रेस नेत्री रानी कंबोज बैठक कर रही थी। सुरक्षा के लिए महिला कांग्रेस नेता समेत चार कांग्रेसियों को पुलिस ने नजर बंद कर दिया।

विज्ञापन
Haryana: CM Manohar will contest the next assembly elections from Karnal
करनाल में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा क्षेत्र में अपना अंतिम और 26वां जनसंवाद कार्यक्रम वार्ड-11 की दयानंद कॉलोनी में किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अन्य क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह करनाल विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि चुनावी सीजन आ गया है। मार्च में आचार संहिता लग सकती है और अप्रैल-मई में लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं। स्थानीय निकाय चुनाव भी इसके कुछ आगे या पीछे कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं व उनके लाभ की जानकारी दी, उपस्थित लोगों से पूछा भी कि उन्हें लाभ मिला या नहीं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि अब तैयार हो जाइए, सीजन आ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में बदलाव की लहर चली है, यदि काम हुआ है तो उन्हें भी याद रखिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आचार संहिता मार्च में लग सकती है, अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं। लोगों से पूछा कि लोकसभा में किसे चाहते हैं, प्रदेश में आपको (मनोहर लाल) और केंद्र में नरेंद्र मोदी को। पूरा पंडाल जयश्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री ने करनाल से ही चुनाव लड़ने का स्पष्ट इशारा देते हुए कहा कि जिस तरह पहले चुनाव के दौरान ज्यादा करनाल नहीं बुलाया था, उसी तरह इस बार भी करना। चुनाव के बाद फिर आपके सामने इसी तरह से रहूंगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनियों की शिकायत पर एक फरवरी को प्रदेशभर की करीब 200 अवैध कॉलोनियां नियमित होंगी। कांग्रेस सरकार में अनअप्रूव्ड छोड़े गए 2200 पैच को नियमित किया जाएगा। इसके साथ ही कहा कि करनाल में बस स्टैंड को ठीक करके शीघ्र सिटी ई-बस सर्विस शुरू की जाएगी। शहर में दोबारा सिटी ई- बस सर्विस का लाभ नगर के लोगों को मिलेगा। गली बनाने को लेकर अपशब्द बोलने की शिकायत की जांच के निर्देश दिए। निगमायुक्त को दिए जांच के बाद दोषी पाए जाने पर जेई, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed