{"_id":"6562138e7472be39df0f5a72","slug":"haryana-cm-manohar-lal-responded-to-statement-of-deepender-hooda-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम का दीपेंद्र के बयान पर पलटवार, बोले- जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम का दीपेंद्र के बयान पर पलटवार, बोले- जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते
Sat, 25 Nov 2023 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 09:02 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा में रार की बात कही थी। स्कूलों के संबंध में न्यायालय की टिप्पणी पर उन्होंने बात रखी और कहा कि कोर्ट में पुराना डाटा है, अगली तारीख पर अपडेट करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के भाजपा में रार वाले बयान पर पलटवार करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पहले अपना घर संभाले, जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। उन्होंने न्यायालय द्वारा हरियाणा के स्कूलों में शौचालय की स्थिति पर टिप्पणी पर कहा कि जो डाटा न्यायालय को दिया गया था, वह पुराना है। कोर्ट में अगली तारीख पर अब अपडेट डाटा पेश करेंगे, पहले की अपेक्षा स्कूलों में बड़ा सुधार किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल में स्मार्ट सिटी की ओर से 6.54 करोड़ रुपये की लागत से बनवाए गए राजकीय उत्तर रक्षा गृह (नारी निकेतन) के भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
उन्होंने जींद में प्रधानाचार्य द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले में कहा कि आरोपी जेल में है, नया प्रिंसिपल भेज दिया गया है, जिन्होंने मामले को छिपाया है, उनका भी तबादला कर दिया गया है। इसमें जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जहां तक स्कूलों में शौचालयों के मामले में न्यायालय की टिप्पणी की बात है तो मई में डाटा दिया गया था, उसमें पुराना आंकड़ा था, अब अगली तारीख पर अपडेट स्थिति से न्यायालय को अवगत कराया जाएगा। प्रदेश में 14500 विद्यालय हैं, इसमें 1962 में बने स्कूल भी हैं, स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
राजस्थान में भाजपा की जीत का किया दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में शनिवार को पोलिंग हुई है, जो सूचना मिली है, उसके तहत राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने संकल्प यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि यात्रा हरियाणा में 30 नवंबर से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेगी।
जहरीली शराब प्रकरण पर सरकार सख्त, 1600 करोड़ रुपये बढ़ी एक्साइज ड्यूटी
मुख्यमंत्री ने यमुनानगर के शराब मामले में कहा कि इस पर सरकार गंभीर है। सख्ती का प्रमाण ये है कि हरियाणा में 1600 करोड़ रुपये की एक्साइज की ड्यूटी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने देश में सर्वाधिक गन्ना मूल्य घोषित किया है, इस साल 386 रुपये रेट रखा है, अगले साल हो सकता है कि आचार संहिता लगी हो, इसलिए अगले साल का गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया है।